🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:39:17 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठनना
ṭhananā
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठनना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ ठानना]
१. (किसी कार्य का) तत्परता के साथ आरंभ होना । द्दढ़ संकल्पपूर्वक आरंभ किया जाना । अनुष्ठित होना । समारंभ होना । छिड़ना । जैसे, काम ठनना, झगड़ा ठनना, बैर ठनना, युद्ध ठनना, लड़ाई ठनना ।
२. (मन में) स्थिर होना । ठहरना । निश्चित होना । पक्का होना । द्दढ़ होना । चित्त में द्दढ़तापूर्वक धारण किया जाना । द्दढ़ संकल्प होना । जैसे, मन में कोई बात ठनना, हठ ठनना । उ॰—हरिचंद जू बात ठनी तो ठनी नित की कलकानि ते छूटनो है ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) ।
३. ठहरना । लगना । कल कोकिल कंठ बनी मृग खंजन मंजन भाँति ठनी ।— केशव (शब्द॰) ।
४. उद्यत होना । मुस्तैद होना । सन्नद्ध होना । उ॰—रन जीतन काजै भटन निवाजै आनंद छाजैं युद्ध ठने ।—गोपाल (शब्द॰) । मुहा॰—किसी बात पर ठनना = किसी बात या काम को करने के लिये उद्यत होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ठनना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें