🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:01:32 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठस
ṭhasa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठस वि॰ [सं॰ स्थास्नु ( = द्दढ़ता से जमा हुआ, द्दढ़)]
१. जिसके कण परस्पर इतने मिले हों कि उसमें उँगली आदि न धँस सके । जिसके बीज में कहीं रेध्र वा अवकाश न हो । जो भुरभुरा, गीला या मुलायम न हो । ठोस । कड़ा । जैसे, बरफी का सूखकर ठस होना, गीले आटे का ठस होना ।
२. जो भीतर से पोला या खाली न हो । भीतर से भरा हुआ ।
३. जिसके सूत परस्पर खूब मिले हों । जिसकी बुनावट घनी हो । गफ । जैसे, ठस बुनावट, ठस कपड़ा । उ॰—इस टोपी का काम खूब ठस है ।—(शब्द॰) ।
४. द्दढ़ । मजबूत ।
५. भारी । वजनी । गुरु ।
६. जो अपने स्थान से जल्दी न टसके । जो हिले डोले नहीं । निष्क्रिय । सुस्त । मट्ठर । आलसी ।
७. (रुपया) जिसकी झनकार ठीक न हो । जो खरे सिक्के के ऐसा न हो । जो कुछ खोटा होने के कारण ठीक आवाज न दे । जैसे, ठस रुपया ।
८. भरा पूरा । संपन्न । घनाढय । जैसे, ठस असामी ।
९. कृपण । कंजूस । १० । हृठी । जिद्दी । अड़ करनेवाला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ठस" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें