🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:14:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डंड
ḍaṃḍa
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डंड संज्ञा पुं॰ [सं॰ दण्ड, प्रा॰ डंड]
१. डंडा । सोंटा । उ॰— कंथा पहिरि डंड कर गहा । सिद्ध होइ कहँ गोरख कहा ।— जायसी ग्रं॰ (गुप्त), पृ॰ २०५ ।
२. वाहुदँड । बाहुँ ।
३. मेरुदंड । रीढ़ । उ॰— दरिया चढिया गगन को, मेरु उलँग्या डंड । सुख उपजा साँई मिला, भेटा ब्रह्म अखंड ।—दरिया॰ बानी, पृ॰ १५ ।
४. एक प्रकार का व्यायाम जो हाथ पैर के पंजों के बल पृथ्वी पर पट और सीधा पड़कर किया जाता है । हाथ पैर के पंजों के बल पर पड़कर की जानेवाली कसरत । क्रि॰ प्र॰—करना । यौ॰— डंडपेल । डंड बैठक = डंड और बैठक नाम की कसरत । मुहा॰— डंड पेलना = खूब डंड करना ।
५. दंड । सजा ।
६. अर्थदंड । जुरमाना । वह रुपया जो किसी अपराध या हानि के बदले में दिया जाय । क्रि॰ प्र॰—देना ।—लगना ।— लगाना । मुहा॰— डंड डालना = अर्थदंड नियत करना । जुरमाना करना । डंड भरना = हानि के बदले में धन देना । जूरमाना या हरजाना देना । उ॰— भूमि आस जौ कराहि भरहि तौ डंड सेव करि ।—पृ॰ रा॰, ८ । ३ ।
७. घाटा । हानि । नुकसान । मुहा॰— डंड पड़ना = नुकसान होना । व्यर्थ व्यय होना । जैसे,— कुछ काम भी नहीं हुआ, इतना रुपया डंड पड़ा ।
८. घड़ी । दंड । दे॰ दंड । उ॰— डंड एक माया करु मोरें । जोगिनि होउँ चलौं सँग तोरें ।—पदमावत, पृ॰ ६५८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "डंड" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें