🕉️ 22 November 2026, Sunday · 06:24:45 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डपोरसंख
ḍaporasaṃkha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डपोरसंख संज्ञा पुं॰ [अनु॰ डपोर ( = बड़ा)+ सं॰ शड्ख, प्रा॰ संख]
१. जो कहे बहुत, पर कर कुछ न सके । डींग मारने— वाला । विशेष—इस शब्द के संबंध में एक कहानी प्रचलित है । एक ब्राह्मण ने दरिद्रता से दुखी हो समुद्र की आराधना की । समुद्र ने प्रसन्न होकर उसे एक बहुत छोटा सा संख दिया । और कहा कि यह ५००) रोज तुम्हें दिया करेगा । जब उस ब्राह्मण ने उस संख से बहुत सा धन इकट्ठा कर लिया तब एक दिन अपने गुरु जी को बुलाया और बड़ी धूम धाम से उनका सत्कार किया । गुरु जी ने उस संख का हाल जान लिया और वे धीरे से उसे उड़ा ले गए । ब्राह्मण फिर दरिद्र हो गया और समु्द्र का पास गया । समुद्र ने सब हाल सुनकर एक बहुत बड़ा सा संख दिया और कहा कि 'इससे भी गुरु जी के सामने रुपया माँगना, यह खूब बढ़ बढ़कर बातें करेगा, पर देगा कुछ नहीं । जब गुरु जी इसे माँगें तो दे देना और पहलेवाला छोटा संख माँग लेना' । ब्राह्मण ने ऐसा ही किया । जब ब्राह्मण ने गुरु जी के सामने उस संख से ५००) माँगा तब उसने कहा—'५००) क्या माँगते हो, दस बीस पचास हजार माँगो' । गुरु जी को यह सुनकर लालच हुआ और उन्होने वह संख लेकर छोटा संख ब्राह्मण को लौटा दिया । गुरु जी एक दिन उस बड़े संख से माँगने बैठे । पर वह उसी प्रकार और माँगने के लिये कहता जाता, पर देता कुछ नहीं था । जब गुरु जी बहुत व्यग्र हुए, तब उस बड़े संख ने कहा—'गता सा शांखिनी, विप्र ! या ते कामान् प्रपूरयेत् । अहं डपोरशं— खाख्यो वदामि न ददामि ते' ।
२. बड़े डीलडौल का पर मूर्ख । देखने में सयाना पर बच्चां की सी समझवाला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें