डामर
संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. शिवकथित माना जानेवाला एक तंत्र जिसके छह भेद किए गए हैं— योग डामर, शिव जामर, दुर्वा डामर, सारस्वत डामर, ब्रह्मा डामर और गंधर्व डामर ।
२. हलचल । धूम ।
३. आडंबर । ठाटबाट ।
४. चमत्कार ।
५. दुर्ग के शुभाशुभ जानने के लिये बनाए जानेवाले चक्रों में से एक ।
६. क्षेत्रपाल । ४९ भैरवों में से एक ।
७. एक मिश्रित या संकर जाति ।
डामर
२ संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. साल वृक्ष का गोंद । राल ।
२. एक प्रकार का गोंद या कहरुआ जे दक्षिण में पश्चिमी घाट के पहाड़ों पर होनेवाले एक पेड़ से निकलता है और सफेद डामर कहलाता है । दे॰
कहरुआ ।
३. कहरुआ की तरह का एक प्रकार का लसीला राल या गोंद जो छोटी मधुमक्खियों के छत्ते से निकलता है ।
४. वह छोटी मधुमक्खी जो इस प्रकार का राल वनाती है ।
५. दे॰
डामल ३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।