🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:58:40 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डेल
ḍela
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डेल १ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] वह भूमि जो रबी की फसल के लिये जोत— कर छोड़ दी जाय । परेल ।
डेल २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] कटहल की तरह का एक बड़ा ऊँचा पेड़ जो लंका में होता है । विशेष— इसके हीर की लकड़ी चमकदार और मजबूत होती है, इसलिये वह मेज कुरसी तथा सजावट के अन्य सामान बनाने वह काम में आती है । नावें भी उसकी अच्छी बनती हैं । इस पेड़ में कटहल के बरबार बड़े फल लगते हैं जो खाए जाते हैं । बीज भी खाने के काम में आते हैं । इन बीजों में से तेल निकलता है जो दवा और जलाने के काम में आता है ।
डेल ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ डुण्डुल] उल्लू पक्षी । उ॰— धननाद, जोवत, राजमद ज्यों पंछिन मँह डेल ।— स्वामी हरिदास (शब्द॰) ।
डेल ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दल, हिं॰ डला] ढेला । पत्थर, मिट्टी या इँट का टुकड़ा । रोड़ा । उ॰— (क) नाहिं न रास रसिक रस चाख्यो तातें डेल सो डारो ।— सूर (शब्द॰) । (ख) डेल सो बनाय आय मेलत सभा के बीच लोगन कवित्त कीवौ खेल करि जानो है ।— इतिहास, पृ॰ ३८४ । क्रि॰ प्र॰ — डेल करवा = नष्ट करना । ढेला या रोड़ा कर देना । समाप्त करना ।— नंद॰ ग्र॰, पृ॰ २७७ ।
डेल † १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ डला] वह डला जिसमें बहेलिए पक्षी आदि बंद करके रखते हैं । उ॰—कित नैहर पुनि आउब, कित ससुरे यह खेल । आपु आपु कहँ होइहि, परब पंखि जस डेल ।— जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें