🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:50:40 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ढार
ḍhāra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ढार १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धार या सं॰ अवधार * प्रा॰ ओढार > ढार]
१. वह स्थान जो बराबर क्रमशः नीचा होता गया हो और जिसपर से होकर कोई वस्तु नीचे फिसल या बह सके । उतार । उ॰— सकुच सुरत आरंभ ही बिछुरी लाज लजाय । ढरकि ढार डुरि ढिग भई ढीठ ढिठाई आय ।— बिहारी (शब्द॰) ।
२. पथ । मार्ग । प्रणाली । उ॰—(क) सब ह्वै आवैं अवधे ड़ार । मीत मिलन दुर्लभ संसार ।— नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ २३९ । (ख)ढेर डार तेही ढरल, दूजे ढार ढरै न । क्यों हूँ आनन आन सौ नैना लागत नैन ।— बिहारी (शब्द॰) ।
३. प्रकारं । ढाँचा । ढंग । रचना । बनावट । उ॰—(क) दृग धरकौहें अधखूले, देह धकोंहैं ढार । सुरति सूखी सी देखियत, दुखित मरम के भार ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) तिय को मुख सुंदर बन्यो, बिधि फेयो परगार । तिलन बीच कौ बिंदु है, गाल गोल इक ढार— मुबारक (शब्द॰) ।
ढार २ संज्ञा स्त्री॰
१. ढाल के आकार का कान में पहनने का एक गहना । बिरिया ।
२. पछेली नामक गहना ।
ढार ३ संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰] रोने का घोर शब्द । आर्तनाद । चिल्लाकर रोने की ध्वानि । मुहा॰— ढार मारना या ढार मारकर रोना = आर्तनाद करना । चिल्ला चिल्लाकर रोना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें