🕉️ 20 November 2026, Friday · 03:39:04 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ढेंकली
ḍheṃkalī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ढेंकली संज्ञा स्त्री॰ [देशी । अथवा हिं॰ ढेंक (=चिड़िया, जिसकी गरदन लंबी होती है)]
१. सिंचाई के लिये कूएँ से पानी निकालने का एक यंत्र । विशेष— इसमें एक ऊँची खड़ी लकड़ी के ऊपर एक आड़ी लकड़ी बीचोबीच से इस प्रकार ठहराई रहती है कि उसके दोनों छोर बारी बारी से नीचे ऊपर हो सकते हैं । इसके एक छोर में, मिट्टी छोपी रहती है । या पत्थर बँघा रहता है और दूसरे छोरे में जो कुएँ के मुँह की ओर होता है, डोल की रस्सी बँधी होती है । मिट्टी या पत्थर के बोझ से डोल कुएँ में से ऊपर आती है । क्रि॰ प्र॰—चलाना ।
२. एक प्रकार की सिलाई जो जोड़ की लकीर के समानांतर नहीं होती आड़ी होती है । आड़े ड़ेभ की सिलाई । क्रि॰ प्र॰— मारना ।
३. धान कूटने का लकड़ी का यंत्र जिसका आकार खींचने की ढेंकली ही से मिलता जुलता पर बहुत छोटा और जमीन से लगा हुआ होता है । धनकुट्टी । ढेंकी ।
४. भबके से अर्क उतारने का यंत्र । वकतुंड यंत्र ।
५. सिर नीचे और पैर ऊपर करके उलट जाने की क्रिया । कलाबाजी । कलैया । क्रि॰ प्र॰—खाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ढेंकली" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें