🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:09:38 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तज
taja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तज संज्ञा पुं॰ [सं॰ त्वज्]
१. तमाल और दालचीनी की जाति का मझोले कद का एक सदाबहार पेड़ जो कोचीन, मलाबार, पूर्व बंगाल, आसिया की पहाड़ियों और बरमा में अधिकता से होता है । विशेष—भारत के अतिरिक्त यह चीन, सुमात्रा और जावा आदि स्थानों में भा होना है । खासिया और जयंतिया की पहाड़ियों में यह पेड़ अधिकता से लगाया जाता है । जिन स्थानों पर समय समय पर गहरी वर्षा के उपरांत कड़ी धूप पड़ती है, वहाँ यह बहुत पर बीज से लगाए जाते हैं और जब पेड़ पाँच वर्ध के हो जाते हैं, तब वहाँ से हटाकर दूसरे स्थान पर रोपे जाते हैं । छोटे पौधे प्रायः बड़े पेड़ों या झाड़ियों आदि की छाया में ही रखे जातै हैं । बाजारों में मिलनेवाला तेजवान या तेजपत्ता इस पेड़ का पत्ता और तज (लकड़ी) इसकी छाल है । कुछ लोग इसे और दारचीनी के पेड़ को एक ही मानते हैं, पर वास्तव में यह उससे भिन्न हैं । इस वृक्ष की डालियों की फुनगियों पर सफेद फूल लगते हैं जिनसें गुलाब की सी सुगंध होती है । इसके फल करौंद के से होते है जिनमें से तेज निकाला जाता है ओर इत्र तथा अर्क बानाया जाता है । यह वृक्ष प्रायः दो वर्ष तक रहता है ।
२. इस पेड़ की छाल जो बहुत सुंगधित होती है और औषध के काम में आती है । वैद्यक में इसे चरपरा, शीतल, हलका, स्वादिष्ट, कफ, खाँसी, आम, कंडु, अरुचि, कृमि, पीनस आदि को दूर करनेवाला, पित्त तथा धातुवर्धक और बलकारक माना जाता है । पर्या॰—भृंग । वरांग । रामेष्ट । बिज्जुल । त्वच । उत्कट चोल । सुरभिवत्कल । सूतकट । मुखशोधन । सिंहजष । सुरस । कामवल्लभ । बहुगंध । वनप्रिय । लटपर्ण । गंधवक्कल । वर । शीत । रामवल्लभ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "तज" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें