तपना
१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ तपन]
१. बहुत अधिक गर्मी, आँच या धूप आदि के कारण खूब गरम होना । त्पत होना ।
उ॰— निज अध समुझि न कुछ कहि जाई । तपइ अवाँ इव उर अधिकाई ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्र॰—जाना । मुहा॰—रसोई तपना = दे॰
रसोई के मुहाविरे ।
२. संतप्त होना । कष्ठ सहना । मुसीबत झेलना । जैसे,—हम घंटों से यहाँ आपके आसरे तप रहे हैं ।
उ॰—सीप सेवाति कहँ तपइ समुद्र मँझ नीर ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. तेज या ताप धारण करना । गरमी या ताप फैलाना ।
उ॰— जइस भानु जप उपर तापा ।—जायसी (शब्द॰) ।
४. प्रबलता, प्रभुत्व या प्रताप दिखलाना । आतंक फैलाना । जैसे,—आजकल यहाँ के कोतवाल खूब तप रहे हैं ।
उ॰— (क) सेरसाहि दिल्ली सुलतानू । चारिउ खंड तपइ जस भानू ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) कर्मकाल, गुल, सुभाउ सबके सीस तपत ।—तुलसी (शब्द॰) ।
तपना
२ क्रि॰ अ॰ [सं॰ तप्] तपस्या करना । तप करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।