🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:55:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तबीअत
tabīata
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तबीअत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ तबीयत]
१. चित्त । मन । जी । मुहा॰—(किसी पर) तबीअत आना = (किसी पर) प्रेम होना । आशिक होना । (किसी चीज पर) तबीअत आना = (किसी चीज को) लेने की इच्छा होना । तबीअत उलझना = जी घबराना । तबीअत खराब होना = (१) बीमारी होना । स्वास्थ बिगड़ना । (२) जी मिचलाना । तबीअत फड़क उठना = चित्त का उत्साहपूर्ण और प्रसन्न हो जाना । उमंग के कारण बहुत प्रसन्न होना । तबीअत फड़क जाना = दे॰ 'तबीअत फड़क उठना' । तबीअत फिरना = जी हटना । अनुराग न रहना । तबीअत बिगड़ना = दे॰ 'तबीअत खराब होना' । तबीअत भरना = (१) संतोष होना । तसल्ली होना । (२) संतोष करना । तसल्ली करना । जैसे,—हमने अच्छी तरह उनकी तबीअत भर दी, तब उन्होंने रुपए लिए । (३) मन भरना । अनुराग या इच्छा न रहना । जैसे,—अब इन कामों से हमारी तबीअत भर गई । तबीअत लगना = (१) मन में अनुराग उत्पन्न होना । (२) ख्याल लगा रहना । ध्यान लगा रहना । जैसे,—इधर कई दिनों से उनकी चिट्ठी नहीं आई, इससे तबीअत लगी हुई है । तबीअत लगाना = (१) चित्त को किसी काम में प्रवृत्त करना । जैसे,—तबीअत लगाकर काम किया करो । (२) प्रेम करना । मुहब्बत में फँसना । तबीअत होना =अनुराग या प्रवृत्ति होना । जी चाहना ।
२. बुद्धि । समझ । भाव । मुहा॰—तबीअत पर जोर डालना = विशेष ध्यान देना । तवज्जह करना । जैसे,—जरा तबीअत पर जोर डाला करो, अच्छी कविता करने लगोगे । तबीअत लड़ाना = दे॰ 'तबीअत पर जोर डालना' । यौ॰—तबीअतदार । तबीअतदारी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें