🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:57:27 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तलवा
talavā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तलवा संज्ञा पुं॰ [सं॰ तल] पैर के नीचे का भाग जो चलने या खडे़ होने में जमीन पर पड़ता है । पैर के नीचे की ओर का वह भाग जो एँड़ी और पंजों के बीच में होता है । पादतल । मुहा॰—तलवा खुजलाना = तलवे में खुजली होना जिससे यात्रा का शकुल समझा जाता है । तलवे चाटना = बहुत खुशामद करना । अत्यंत सेवा शुश्रूषा में लगा रहना । तलवे छलनी होना = चलते चलते पैर घिस जाना । चलते चलते शिथिल हो जाना । बहुत दौड़ धूप की नौबत आना । तलवे तले आँखें मलना = दे॰ 'तलवों से आँख मलना' । तलवों तले मेटना = कुचलकर नष्ट करना । रौंद डालना —(स्त्रि॰) । तलवे धो धोकर पीना = अत्यंत सेवा शुश्रूषा करना । अत्यंत श्रद्धा भक्ति प्रकट करना । अत्यंत प्रेम प्रकट करना । तलवा न टिकना = पैर न टिकना । जमकर बैठा न रहा जाना । आसन न जमाना । एक जगह कुछ देर बैठे न रहा जाना । तलवा न भरना = दे॰ 'तलवा न टिकना' ।—(स्त्रि॰) । तलवों से आँखें मलना = (१) अत्यंत दीनता प्रकट करना । बहुत अधिक अधीनता दिखाना । (२) अत्यंत प्रेम प्रकट करना । (३) दे॰ 'तलवों तले मेटना' । तलवों से आग लगना = क्रोध से शरीर भस्म होना । अत्यंत क्रोध चढ़ना । तलवों से मलना = पैर से कुचलना । रोंदना । कुचलकर नष्ट करना । तलवों से लगना = (१) क्रोध चढ़ना । (२) बुरा लगना । अत्यंत अप्रिय लगना । कुढ़न होना । चिढ़ होना । तलवों से लगना, सिर में जाकर बुझना = सिर से पैर तक क्रोध चढ़ना । क्रोध से शरीर भस्म होना । तलवे सहलाना = (१) अत्यंत सेवा शुश्रूषा करना । (२) बहु खुशामद करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "तलवा" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें