🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 02:03:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तारकासुर
tārakāsura
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तारकासुर संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक असुर का नाम जिसका पूरा वृत्तांत शिवरपुराण में दिया हुआ है । विशेष—यह असुर तार का पुत्र था । इसने जब एक हजार वर्ष तक घोर तप किया और कुछ फल न हुआ, तब इसके मस्तक से एक बहुत प्रचंड तेज निकला जिससे देवता लोग व्याकुल होने लगे, यहाँ तक कि इंद्र सिंहासन पर से खिंचने लगे । देवताओं की प्रार्थना पर ब्रह्मा तारक के समीप वर देने के लिये उपस्थित हुए । तारकासुर ने ब्रह्मा से दो वर माँगे । पहला तो यह कि 'मेरे समान संसार में कोई बलवान् न हो', दूसरा यह कि 'यदी मैं मारा जाऊँ, तो उसी के हाथ से जो शिव से उत्पन्न हो' । ये दोनों वर पाकर तारकासुर घोर अन्याय करने लगा । इसपर सब देवता मिलकर ब्रह्मा के पास गए । ब्रह्मा ने कहा—'शिव के पुत्र के अतिरिक्त तारक को और कोई नहीं मार सकता । इस समय हिमालय पर पार्वती शिव के लिये तप कर रही हैं । जाकर ऐसा उपाय रचो कि शिव के साथ उनका संयोग हो जाय' । देवताओं की प्रेरणा से कामदेव ने जाकर शिव के चित्त को चंचल किया । अंत में शिव के साथ पार्वती का विवाह हो गया । जब बहुत दिनों तक शिव को पार्वती सै कोई पुत्र नहीं हुआ, तब देवताऔं ने घबराकर अग्नि को शिव के पास भेजा । कपोत के वेश में अग्नि को देख शिव ने कहा—'तुम्ही हमारे वीर्य को धारण करो' और वीर्य को अग्नि के ऊपर डाल दिया । उसी वीर्य से कातिकेय उत्पन्न हुए जिन्हें दिवताओं ने अपना सेनापति बनाया । घोर युद्ध के उपरांत कार्तिकेय के बाण से तारकासुर मारा गया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬