🕉️ 27 November 2026, Friday · 08:46:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तालीशपत्र
tālīśapatra
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तालीशपत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. तमाल या तेजपत्ते के जाति का एक पेड़ । विशेष—यह हिमालय पर सिंध से सतलज तक थोड़ा बहुत और उससे पूर्व सिक्किम तक बहुत अधिक होता है । आसाम में खसिया की पहाड़ियों से लेकर बरमा तक इसके पेड़ पाए जाते हैं । इसके पत्ते एक लंबे डंठल के दोनों ओर लगते हैं और तेजपत्ते से वंबे होते हैं । डंठल मे खजूर की तरह चौकोर खाने से होते हैं । इसकी लकड़ी बहुत खरी होती है । पत्ते बाजारों में तालीशपत्र के नाम से बिकते हैं और दवा के काम में आते हैं । वैद्यक में तालीशपत्र मधुर, गरम, कफवातनाशक, तथा गुल्म, क्षय रोग और खाँसी को दूर करनेवलाला माना जाता है । पर्या॰—धात्रीपत्र । शुकोदर । ग्रंथिकापत्र । तुलसीछद । अर्कबंध । पत्राख्य । करिपत्र । करिच्छद । नील । नीलांबर । तालापत्र । तमाह्वय ।
२. दो ढाई हाथ ऊँचा एक पौधा जो उत्तरी भारत, बंगाल तथा समुद्र के किनारे के देशों में होता है । विशेष—यह भूआँवला की जाति का है । इसकी सूखी पत्तियाँ भी दवा के काम में आती है । इसे पनिया आमला भी कहते हैं । इसका पौधा भूआँवले से बड़ा और चिलबिल से मिलता जुलता होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
तालीशपत्र न० तालीशं रोगनाशकं पत्रं यस्य । १ स्वनाम- ख्याते वृक्षे, २ भूम्यामलक्याञ्च राजनि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3286,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
तालीशपत्रं, क्ली, (तालीशं रोगनाशकं पत्रं यस्य ।) वृक्षविशेषः । तत्पर्य्यायः । तालीशम् २ पत्राख्यम् ३ शुकोदरम् ४ धात्रीपत्रम् ५ अर्क- वेधम् ६ करिपत्रम् ७ करिच्छदम् ८ नीलम् ९ नीलाम्बरम् १० तालम् ११ तालीपत्रम् १२ तमाह्वयम् १३ तालीशपत्रकम् १४ । अस्य [] गुणाः । तिक्तत्वम् । उष्णत्वम् । मधुरत्वम् । कफ- वातकासहिक्काक्षयश्वासच्छर्द्दिदोषनाशित्वञ्च । इति राजनिर्घण्टः ॥ लघुत्वम् । अरुचिगुल्मा- मवह्निमान्द्यनाशित्वञ्च । इति भावप्रकाशः ॥ भूम्यामलकी । इति मेदिनी । रे, ३०३ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-614-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "तालीशपत्र" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬