🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:30:51 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तितली
titalī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तितली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ तीतर, पू॰ हिं॰ तितिल (चित्रित डैनों के कारण)]
१. एक उड़नेवाला सुंदर कीड़ा या फतिंगा जो प्रायः बगीचों मे फूलों के पराग और रस आदि पर निर्वाह करता है । विशेष—तितली के छह पैर होते है और मुँह से बाल के ऐसी दो सूंड़ियाँ निकली होती है जिनसे यह फूलों का रस चूसती है । दोनों ओर दो दो के हिसाब से चार बड़े पंख होने है । भिन्न भिन्न तितलियों के पंख भिन्न भिन्न रंग के होते है और किसी किसी में बहुत सुंदर बुटियाँ रहती हैं । पंख के अतिरिक्त इसका और शरीर इतना सूक्ष्म या पतला होता है कि दूर से दिखाई नहीं देता । गुबरेले, रेशम के कीड़े आदि फतिंगों के समान तितली के शरीर का भी रूपांतर होता है । अंडे से निकलने के ऊपरांत यह कुछ दिनों तक गाँठकर ढोले या सूँड़े के रूप में रहती है । ऐसे ढोले प्रायः पौधों की पत्तियों पर चिपके हुए मिलते हैं । इन ढोलों का मुँह कुतरने योग्य होता है और यै पौधों को कभी कभी बड़ी हानि पहुँचाते हैं । छह असली पैरों के अतिरिक्त इन्हें कई ओर पैर होते हैं । ये ही ढोले रूपांतरित होते होते तितली के रूप में हो जाते हैं और उड़ने लगते हैं ।
२. एक घास जो गेहूँ आदि के खेतों में उगती है । विशेष—इसका पौधा हाथ सवा हाथ तक का होता है । पत्तियाँ पतली पतली होती हैं । इसकी पत्तियाँ और बीज दवा के काम में आते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तितली" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें