तीखुर
संज्ञा पुं॰ [सं॰ तवक्षीर] हलदी की जाति का एक प्रकार का पौधा जो पूर्व, मध्य तथा दक्षिण भारत में अधिकता सै होता है । विशेष—अच्छी तरह जोती हुई जमीन में जाड़े के आरंभ में इसके कंद गाड़े जाते है और बीच बीच में बराबरा सिंचाई की जाती है । पुस माघ में इसके पत्ते झड़ने लगते हैं और तब यह पक्का समझा जाता है । उग्र समय इसकी जड़ खोदकर पानी में खूब धोकर कूटते हैं और इसका सत्त निकालते है जो बढ़िया मैदे की तरह होता है । यहीं सत्त बाजारों में तीखुर के नाम से बिकता है और इसका व्यवहार कई तरह की मिठाइयाँ, लड्डु, सैव, जलेबी आदि बनाने में होता है । हिंदु लोग इसकी गणना 'फलाहार' में करते हैं । इसे पानी में घोलकर दूध में छोड़ने से दूध बहुत गाढ़ा हो जाता है, इसलिये लोग इसकी खीर भी बनाते हैं । अब एक प्रकार का तीखुर विलायत से भी आता है जिसे अराख्ट कहते हैं ।
वि॰ दे॰
अराख्ट ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।