🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:32:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तुरई
turaī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तुरई १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तूर( = तुरही बाजा)] एक बेल जिसके लंबे फलों की तरकारी बनाई जाती है । विशेष—इसकी पत्तियाँ गोल कटावदार कदुदू की पत्तियोँ से मिलती जुलती होती हैं । यह पौधा बहुत दिनों तक नहीं रहता । इसे पानी की विशेष आवश्यकता होती है, इससे यह बरसात ही में विशेषकर बोया जाता है और बरसात ही तक रहता है । बरसाती तुरई छप्परों या टट्टियों पर फैलाई जाती है, क्योंकि भूमि में फैलाने से पत्तियों और फलों के सड़ जाने का डर रहता है । गरमी में भी लोग क्यारियों में इसे बोते हैं और पानी से तर रखते हैं । गरमी से बचाने पर यह बेल जमीन ही में फैलती और फलती है । तुरई के फूल पीले रंग के होते हैं और संध्या के समय खिलते हैं । फल लंबे लंबे हाते हैं जिनपर लंबाई के बल उभरी हुई नसों को सीधी लकीर समान अंतर पर होती हैं । मुहा॰—तुरई का फूल सा = हलकी वा छोटी मोटी चीज की तरह जल्दी खतम या खर्च बो जानेवाला । इस प्रकार चटपट चुक जाने या खर्च जानेवाला कि मालूम न हो । जैसे-तुरई के फूल से ये सौ रुपए देखते देखते उठ गए ।
२. उक्त बेल का फल ।
तुरई २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰ तुरही ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तुरई" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें