🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:47:27 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तुर्रा
turrā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तुर्रा १ संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. घुँघराले बालों की लट जो माथे पर हो । काकुल । यौ॰—तुर्रा तरार = सुंदर बालों की लट ।
२. पर या फुँदना जो पगड़ी में लगाया या खोंसा जाता है । कलगी । गोशवारा ।
३. बादले का गुच्छा यो पगड़ी के ऊपर लगाया जाता है । मुहा॰—तुर्रा यह कि = उसपर भी इतना और । सबके उपरांत इतना यह भी । जैसे,—वे घोड़ा तो ले ही गए; तुर्रा यह कि खर्च भी हम दें । किसी बात पर तुर्रा होना = (१) किसी बात में कोई और दूसरी बात मिलाई जाना । (२) यथार्थ बात के अतिरिक्त और दूसरी बात भी मिलाई जाना । हाशिया चढ़ाना ।
४. फूलों की लड़ियों का गुच्छा जो दूल्हे के कान के पास लटकता रहता हैं ।
५. टोपी आदि में लगा हुआ फुँदना ।
६. पक्षियों के सिर पर निकले हुए परों का गुच्छा । चोटी । शिखा ।
७. हाशिया । किनार ।
८. मकान का छज्जा ।
९. मुँहासे का वह पल्ला जो उसके ऊपर निकला होता है ।
१०. गुलतुर्रा । मुर्गकेश नाम का फूल । जटाधारी ।
११. कोड़ा । चाबुक । मुहा॰—तुर्रा करना = (१) कोड़ा मारना । (२) कोड़ा मारकर घोड़े को बढ़ाना ।
१२. एक प्रकार की बुलबुल जो ८ या ९ अंगुल लंबी होती है । विशेष—यह जाड़े भर भारतवर्ष के पूर्वीय भागों में रहती है, पर गरमी में चीन और साइबेरिया की ओर चली जाती है ।
१३. एक प्रकार का बटेर । ड़ुबकी ।
तुर्रा २ संज्ञा पुं॰ [अनु॰ तुल तुल( = पानी डालने का शब्द)] भाँग आदि का घूँटा । चुसकी । क्रि॰ प्र॰—देना ।—लेना । मुहा॰—तुर्रा चढा़ना या जमाना = भाँग पीना ।
तुर्रा ३ वि॰ [फा़॰ तुर्रह्] अनोखा । अदभुत ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तुर्रा" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें