🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:43:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तूस
tūsa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तूस १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ तुष] भूसी । भूसा । उ॰—जे दिन षीन रे तिहूँ ते बढ़ित ते सब सुष्षत्त नभ न तूस ।—अकबरी॰, पृ ३१८ ।
तूस १ संज्ञा पुं॰ [तिब्बती योश] [वि॰ तूसी]
१. एक प्रकार का बहुत उत्तम ऊन जो हिमालय पर काश्मीर से लेकर नैपाल तक पाई जानेवाली एक पहाडी़ बकरी के शरीर पर होता है । पशम । पशमीना । उ॰—तूस तुराई में दुरे दूरो जाय न त्यागि ।—राम॰ धर्म॰, पृ॰ २३४ । विशेष—यह पहाडी़ बकरी हिमालय पर बहुत ऊँचाई तक, बर्फ के निकट तक, पाई जाती है । यह ठंढे से ठंढे स्थानों में रह सकती है और काश्मीर से लेकर मध्य एशिया में अलटाई पर्वत तक मिलती है । इसके शरीर पर घने मुलायम रोयों की बडी़ मोटी तह होती है जिसके भीतरी ऊन को काशमीर में असली तूस या पशम कहते हैं । यह दुशालों में दिया जाता है । खालिस तूस का भी शाल बनता है जिसे तूसी कहते हैं । ऊपर के ऊन या रोएँ से या तो रस्सियाँ बटी जाती हैं या पट्टू नाम का कपडा़ बुना जाता है । तूसवाली बकरियाँ लद्दाख में जाडे़ के दिनों में बहुत उतरती हैं और मारी जाती हैं ।
२. तूस के ऊन का जमाया हुआ कंबल या नमदा ।
तूस पु ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] भय । त्रास । उ॰—अधम गीत मूसे अडर, त्रिविध कुकवि विण तूस ।—बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ७८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें