अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
तेवर संज्ञा स्त्री॰[देश॰] सात दिर्घ अथवा १४ लघु मात्राओं का एक ताल जिसमें तीन आघात और एक खाली रहता है । इसके + ३ ॰ तबले के बोल ये हैं ।—धिन् धिन् धाकेटे, धिन् धिन् धा, तिन् १ + तिन् ताकेटे धिन् धिन् धा । धा ।
तेवर संज्ञा पुं॰[हिं॰ तेह ( = क्रोध)] १. कुपित द्दष्टि । क्रोध भरी चितवन । मुहा॰—तेवर आना = मूर्छा आना । चक्कर आना । उ॰—यह कहकर बडी़ बेगम को तेवर आया और धड़ से गिर पड़ीं ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३०९ । तेवर चढ़ाना = दृष्टि का ऐसा हो जाना जिससे क्रोध प्रकट हो । तेवर चढ़ा लेना या तेवर चढ़ाना = क्रुद्ध होना । दृष्टि को ऐसा बना लेना । जिससे क्रोध प्रकट हो । उ॰—क्यों न हम भी आज तेंवर लें चढ़ा । हैं बुरे तेवर दिखाई दे रहे ।—चोखे॰, पृ॰ ५२ । तेवर तनना = दे॰ 'तेवर चढ़ना' । उ॰— भाल भाग्य पर तने हुए थे तेवर उसके ।—साकेत, पृ॰ ४२३ । तेवर बदलना या बिगड़ना = (१) बेमुरोवत हो जाना । (२) खफा हो जाना । उ॰—अगर स्त्रियों की हँसी की आवाज कभी मरदानों मनें जाती तो वह तेवर बदले घर में आता ।—सेवासदन, पृ॰ २०८ । (३) मृत्युचिह्न प्रकट होना । तेंवर बुरे नजर आना या दिखाई देना' = अनुराग में अंतर पड़ना । प्रेम भाव में अंतर आ जाना । तेवर पर बल पड़ना = दे॰ 'तेवर बुरे नजर आना या दिखाई देना' । उ॰—डर हमें तिरछी निगाहों । का नहीं । देखिए अब बल न तेवर पर पड़े ।—चोखे॰, पृ॰ ५२ । तेवर मैले होना = दृष्टि से खेद, क्रोध या उदासीनता प्रकट होना । तेवर सहना = क्रोध या क्षीभ सहना । क्रोध का विरोध न करना । उ॰—जो पड़े सिर रहें सहते उसे, पर न ओरों के बुरे तेवर सहें ।—चुभते॰ पृ॰ १९ । २. भौंह । भृकुटी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।