🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:35:54 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

थान
thāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
थान संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्थान]
१. जगह । ठौर । ठिकाना ।
२. रहने या ठहरने की जगह । ड़ेरा । निवासस्थान ।
३. किसी देवी देवता का स्थान । देवल । जैसे, माई का थान । उ॰— इह गोपेसुर थान अपूरब । नित प्रति निसा ऊतरै सौरभ ।—पृ॰ रा॰, १ । ३९८ ।
४. वह स्थान जहाँ घोड़े या चौपाए बाँधे जायँ । मुहा॰— थान का टर्रा = (१) वह घोड़ा जो खूँटे से बँधा बँधा नटखटी करे । धुड़साल में उपद्रव करनेवाला । (२) वह जो धर पर ही या पड़ोस में ही अपना जोर दिखाया करे, बाहर कुछ न बोले । अपनी गली में ही शेर बननेवाला । थान का सच्चा = सीधा घोड़ा । वह घोड़ा जो कहीं से छूटकर फिर अपने खूँटे पर आ जाय । थान में आना = (घोड़े का) धूल में लोटना । इच्छे थान का घोड़ा = अच्छी जाति का घोड़ा । प्रसिद्ध । स्थान का घोड़ा ।
५. वह घास जो घोड़े के नीचे बिछाई जाती है ।
६. कपडे़ गोटे आदि का पूरा टुकड़ा जिसकी लंबाई बँधी हुई होती है । जैसे, मारकीन का थान, गोटे का थान ।
७. संख्या । अदद । जैसे, एक थान अशरफी, चार थान गहने, एक थान कलेजी ।
८. लिंगेंद्रिय (बाजारू) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "थान" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें