दगना
१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ दग्ध, हिं॰ दगध + ना (प्रत्य॰)]
१. (बंदूक या तोप आदि का) छूटना । चलना । जैसे,—बंदूक आप ही आप दग गई ।
२. जलना । दग्ध होना । झुलम जाना ।
उ॰—श्री हरिदास के स्वामी स्याना कुंजबिहारी की कटाछ कोटि काम दगे ।—स्वामी हरिदास (शब्द॰) ।
३. दागा जाना । दागना का अकर्मक रूप ।
दगना
२ क्रि॰ स॰ दे॰
दागना ।
उ॰—(क) विषधर स्वास सरिस लगै तन सीतल बन बात । अनलहु सौं सरसै दगै हिमकर कर धन गात ।—श्रृं॰ सत (शब्द॰) । (ख) जे तब होत दिखा- दिखी भई अमी इक आँक । दगै तिराछी दीठ अब ह्वै वीछी कौ डाँक ।—बिहारी (शब्द॰) ।
दगना
३ क्रि॰ अ॰ [अ॰ दाग]
१. दागा जाना । अंकित होना । चिह्नित होना ।
२. प्रसिद्ध होना । मशहूर होना ।
उ॰—लोक बेद हूँ लौं दगौ नाम भले को पोच । धर्मराज जस गाज पवि कहत सकोच न सोच ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।