🕉️ 23 November 2026, Monday · 10:14:29 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दियासलाई
diyāsalāī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दियासलाई संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ दीया + सलाई] लकड़ी की वह तीली या सलाई जो रगड़ने से जल उठती है । विशेष— यह प्रायः एक अंगुल या इससे कुछ कम लंबी ओर पतली लकड़ी की सलाई होती है जिसके एक सिरे पर गंधक आदि कई भभकनेवाला मसाले लगे होते हैं । इस सिरे को रग- ड़ने से आग निकलती है जिससे सलाई जलने लगती है । जिस सलाई के सिरे पर गँधक लगी होती है वह हर एक कड़ी चीज पर रगड़ने से जल उठती है; पर जिसके सिरे पर अन्य मसाले लगे होते है वह विशिष्ट मसालों से बने हुए तल पर रग- ड़ने से जलती है । इसके अतिरिक्त चिनगारी या आग से इस सिरे का स्पर्श कराने से भी सलाई जल उठती है । छोटी चौकोर डिबिया में दियासलाइयाँ बंद रहती है; और उसी डिबिया के पार्श्व पर वह मसाला लगा होता है जिसपर रगड़ने से सलाई जलती है । लकड़ी एक अतिरिक्त एक प्रकार की मोम की बनी हुई दियासलाई होती है जो अपेक्षाकृत अधिक समय तक जलती रहती है । आजकल वैज्ञानिकों ने कागज आदि की भी सलाई बनाई है । सलाई का व्यवहार दीया जलाने और आग सुलगाने आदि के लिये होता है । क्रि॰ प्र॰—घिसना । —जलाना ।—रगडना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "दियासलाई" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬