अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
दीदा १संज्ञा स्त्री॰[फा़॰] १. दृष्टि । निगाह । नजर । २. दर्शन । अवलोकन । देखादेखी ।
दीदा २संज्ञा पुं॰[फा॰ दीदहु] १. आँख । नेत्र । उ॰— अँकिया के नहर सूँ दीदे का पानी, कर ऐसे बागे गम की बागवानी ।—दक्खिनी॰ पृ॰ २३७ । मुहा॰— दीदा लगना = जी लगना । ध्यान लगना । चित्त रमना । जैसे,— (क) यहाँ इसका दीदा क्यों लगेगा? (ख) काम मे ं उसका दीदा नहीं लगता । दीदे का पानी ढल जाना = बुरे काम के करने में लज्जा न रह जाना । निर्लज्ज हो जाना । दीदे का पानी मरना = निर्लज्ज या बेहया हो जाना । उ॰— नजीर के दीदे का तो पानी मर गया है ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३३६ । दीदे निकलना = क्रोध की दृष्टि से देखना । आँखें नीली पीली करना । दीदाधोई = स्त्री जिसकी आँखों में शर्म न हो । बेशर्म । निर्लज्ज । (स्त्रि॰) । दीदे पटम होना = आँखों का फूट जाना । (स्त्रि॰) । दीदाफटी = स्त्री जिसकी आँखों में शर्म न हो । निर्लज्ज । (स्त्रि॰) । दीदा फूटना = आँखें फूटना । आँखें अंधी होना । दीदे फाड़कर देखना = अच्छी तरह आँख खोलकर देखना । ध्यानपूर्वक देखना । टकटकी बाँधकर देखना । दीदे मटकाना = हाव भाव सहित आँखों की पुतली चमकाना । आँखे चमकाना । २. ढिठाई । संकोच का अभाव । अनुचित साहस । जैसे,— उसका इतना बड़ा दीदा कि वह मर्दों के सामने बात करे—(स्त्रि॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।