🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:03:36 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दीनार
dīnāra
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
निष्क (पुं॰/नपुं॰) (3.3.14)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दीनार संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. स्वर्णभूषण । सोने का गहना ।
२. निष्क की तौल ।
३. स्वर्णमुद्रा । मोहर । विशेष—दीनार नामक सिक्के का प्रचार किसी समय एशिया और यूरोप के बहुत से भागों में था । यह कहीं सोने का, कहीं चाँदी का होता था । देशभेद से इसके मूल्य में भी भेद था । मुसमालनों के आने के बहुत पहले से भारतवर्ष में दीनार चलता था । 'हरिवंश' और 'महावीरचरित्' में दीनार का स्पष्ट उल्लेख है । साँची में बौद्ध स्तूप का जो बड़ा खंडहर है उसके पूर्वद्वार पर सम्राट् चंद्रगुप्त का एक लेख है । उस लेख में 'दीनार' शब्द आया है । अमरकोश में भी दीनार शब्द मौजूद है और निष्क के बरबर अर्थात् दो तोले का माना गया है । रघुनंदन के मत से दीनार ३२ रत्ती सोने का होता था । अकबर के समय में जो दीनार नाम का सोने का सिक्का जारी था उसका मान एक मिसकाल अर्थात् आधे तोले के अंदाज था । हिंदुस्तान की तरह अरब और फारस में भी प्राचीन काल में दीनार नाम का सिक्का प्रचलित था । अरबी फालकी के कोशकारों ने दीनार शब्द को अरबी लिखा है, पर फारस में दीनार का प्रचार बहुत प्राचीन काल में था । इसके अतिरिक्त रोमन (रोमक) लोगों में भी यह सिक्का दिनारियस के नाम से प्रचलित था । धात्वर्थ पर ध्यान देने से भी दीनार शब्द आर्यभाषा ही का प्रतीत होता है । अब प्रश्न यह होता है कि यह सिक्का भारत से फारस, अरब होते हुए रोम में गया अथवा रोम से इधर आया । यदि हरिवंश आदि संस्कृत ग्रंथों की अधिक प्राचीनता स्वीकार की जाय तो दीनार को इसी देश का मानना पडे़गा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दीनार m. (fr. δηνάριον, denarius) a gold coin or a certain weight of gold (variously stated as 2 Kāṣṭhas, 1 Pala of 32 Rettis or the large Pala of 108 Suvarṇas), Pañc.; Rājat. iv
a gold ornament, L.
a seal, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (481,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दीनारः 1 A particular gold coin; जितश्चासौ मया षोडशसहस्राणि दीनाराणां Dk. --2 A coin in general. --3 A gold ornament. --4 A seal. --5 A weight of gold; [cf. Gr. denarius].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0567-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दीनार पु० दी--आरक् नुट् च । १ स्वर्णभूषणे २ मुद्रायां ३ सुवर्ण- कर्षद्वये ४ निष्कमाने अमरभरतौ । “दीनारोरोपकैर- ष्टाविंशत्या परिकीर्त्तितः । सुवर्णसप्ततितमोभागोरोपक उच्यते” विष्णुगुप्तोक्ते सप्तमांशाधिकहेमरत्तिकारूप- रोपकैरष्टाविंशत्या परिसिते ५ द्वात्रिंशद्रत्तिकामिते हेम्नि च प्राय० त० रधुः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3604,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दीनारः, पुं, (दीयते इति । दी + “दीङो नुट्च ।” उणां । ३ । १४० । इति आरन् नुट् च ॥ स्वर्णभूषा । मुद्रा । इत्युणादिकोषः ॥ (यथा, पञ्चतन्त्र ३ । १३६ । “अथ प्रातर्यावदेत्य पश्यति तावद्दीनारमेकं शरावे दृष्टवान् ॥”) निष्कपरिमाणम् । इत्य- मरः । ३ । ३ । १४ ॥ सुवर्णकर्षद्बयम् । इति तट्टीकासारसुन्दरी ॥ सम्यग्व्यवहारार्थं मान- वस्तु । लौकिकः । द्वात्रिंशद्रत्तिकापरिमितं काञ्चनम् । इति भरतः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-717-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दीनार" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें