🕉️ 21 November 2026, Saturday · 06:34:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दुष्यंत
duṣyaṃta
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दुष्यंत संज्ञा पुं॰ [ सं॰ दुष्यन्त] पुरुवंशी एक राजा जो ऐति नामक राजा के पुत्र थे । विशेष—महाभारत में इनकी कथा इस प्रकार लिखी है— एक दिन राजा दुष्यंत शिकार खेलते खेलते थककर कण्व मुनि के आश्रम के पास जा निकले । उस समय कण्व मुनि की पाली हुई लड़की शकुंतला वहां थी । उसने राजा का उचित सत्कार किया । राज उसके रूप पर मुग्घ हो गए । पूछने पर राजा को मालूम हुआ कि शकुंतला एक अप्सरा के गर्भ से उत्पन्न विश्वामित्र ऋषि की कन्या है । जब राजा ने विवाह का प्रस्ताव किया तब शकुंतला ने कहा 'यदि गांधर्व विवाह में कुछ दोष न हौ और आप मेरे ही पुत्र को युवराज बनाएँ तो मैं सम्मत हूँ' । राजा विवाह करके शकुंतला को कण्व ऋषि के आश्रम पर छोड़ अपनी राजधानी में चले गए । कुछ दिन बीतने पर शकुंतला को एक पुत्र हुआ जिसका नाम आश्रम के ऋषियों ने सर्वदमन रखा । कण्व ऋषि ने शकुंतला को पुत्र के साथ राजा के पास भेजा । शकुंतला ने राजा के पास जाकर कहा 'हे राजन ! यह आपका पुत्र मेरे गर्भ से उत्पन्न हुआ है और आपका औरस पुत्र है, इसे युवराज बनाइए' । राजा को सब बातें यद तो थीं पर लोक- निंदा के भय से उन्होंने उन्हें छिपाने की चेष्टा की औ र शकुंतला का तिरस्कार करते हुए कहा—'हे डुष्ट ! तपस्वनी ! तू किसकी पत्नी है ? मैंने तुझसे कोई संबंध कभी नहीं किया, चल दूर हो' । शकुंतला ने भई लज्जा छोड़कर जो जो जी में आया खूब कहा । इसपर देववाणी हुई 'हे राजन् ! यह पुत्र आपही का है, ईसे ग्रहण कीजिए । हम लोगों के कहने से आप इसका भरण करें और इस कारण इसका भरत नाम रखे' । देववाणी सुनकर राजा ने शकुंतला का ग्रहण किया । आगे चलकर भरत बड़ा प्रतापी राजा हुआ । इसी कथा को लेकर कालिदास ने 'अभिज्ञान शकुंतल' नाटक लिखा है । पर कवि ने कौशल से राजा दुष्यंत को दुष्ट नायक होने से बचाने के लिये दुर्वासा के शाप की कल्पना की है और यह दिखाया है कि उसी शाप के प्रभाव से राजा सब बातें भूल गए थे । दूसरी बात कवि ने यह की है कि जिस निर्लज्जता और धृष्टता के साथ शकुंतला का बिगड़ना महाभारत में लिखा है उसको वे बचा गए हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दुष्यन्त m. (fr. दुस् + √ सो? or p. of √ दुष्?, older form दुः-षन्त) N. of a prince of the lunar race (descendant of Puru, husband of Śakuntalā and father of Bharata), MBh.; Śak.; Pur.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (488,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
दुष्यंतः N. of a king of the lunar race, descendant of Puru, husband of Śakuntalā and father of Bharata. [Once upon a time Duṣyanta, while hunting in the forest, went to the hermitage of the sage Kaṇva, while pursuing a deer. There he was hospitably received by Śakuntalā, the adopted daughter of the sage, and her transcendent beauty made so great an impression on his mind that he prevailed on her to become his queen, and married her according to the Gandharva form of marriage. Having passed some time in her company the king returned to his capital. After some months Śakuntalā was delivered of a son, and her father thought it advisable to send her with the boy to her husband. But when they went and stood before Duṣyanta, he (for fear of public scandal) denied all knowledge of having ever before seen or married her. But a heavenly voice told him that she was his lawful wife, and he thereupon admitted her, along with the boy, into his harem, and made her first queen. The happy pair lived to a good old age, and committing the realm to the care of Bharata, retired to the woods. Such is the account of Duṣyanta and Śakuntalā given in the [] Mahābhārata; the story told by Kālidāsa differs in several important respects; see “Śakuntalā.”].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0573-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
दुष्म(ष्य)न्त पु० १ पौरवे भरतपितरि राजभेदे “उपदानवी सुतान् लेभे चतुरस्त्वैलिकात्मजान् । दुष्मन्तमथ सुष्मन्तं प्रवीरमनघं तथा । दुष्मन्तस्य तु दायादो भरतो नाम वीर्य्यवान् । स संर्वदमनो नाम नागायुतबलो महान् । चक्रवर्त्ती सुतोजज्ञे दुष्मन्तस्य महात्मनः । शकुन्तलायां भरतोयस्य नाम्ना स्थ भारताः । दुष्मन्तं प्रति राजानं बागुवाचाशरीरिणी । माता भस्त्रा पितुः पुत्रो येन जातः सएव सः । भरस्व पुत्रं दुष्मन्त! माऽवमंस्थाः श- कुन्तलाम् । रेतोधां पुत्र उन्नयति नरदेव! यमक्षयात् । त्वञ्चास्य धाता गर्भस्य सत्यमाह शकुन्तला” हरिव ३२ अ० । अस्य शकुन्तलापरिवेदनकथा शकुन्तलाशब्दे दृश्या [] तुर्वसुवंश्यमरुत्तकन्यायां सम्मतायां संवत्तर्षेः जाते २ नृपभेदे तत्कथा हरिवं० ३२ अ० । तुर्वसुवंशवर्णने यथा “अन्वस्त्वाविक्षितो राजा मरुत्तः कथितस्तव । अनप- त्योऽभवद्राजा यज्वा विपुलदक्षिणः । दुहिता सम्मता नाम तस्यासीत् पृथिवीपतेः! । दक्षिणार्थे तु सा दत्ता संवर्त्ताय महात्मने । दुष्मन्तं पौरवञ्चापि लेभे पुत्रमकल्मषम् । एवं ययातेः शापेन जरासंक्र- मणे तदा । पौरवं तुर्वसोर्वंशः प्रविवेश नृपोत्तम! । दुष्मन्तस्य तु दायादः करुत्थामः प्रजेश्वरः” । तस्यापत्यम् इञ् दौष्मन्ति भरते करुत्थामे च नृपभेदे
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3653-a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें