अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
दुहाई १संज्ञा स्त्री॰[सं॰ द्वि॰ (=दो) + आह्वय (=पुकारना)] १. घोषणा । पुकार । उच्च स्वर से किसी बात की सूचना जो चारों ओर दी जाय । मुनादी । मुहा॰—किसी की दुहाई फिरना = (१) राजा के सिंहासन पर बैठने पर उसके नाम की घोषणा होना । राजा के नाम की सूचना डंके आदि के द्वारा फिरना । उ॰—बैठे राम राजसिंहा- सन जग में फिरी दुहाई । निर्भय राज राम को कहियत सुर नर मुनि सुखदाई ।—सूर (शब्द॰) । (२) प्रताप का डंका पिटना । प्रभुत्व की डौंडी फिरना । विजय घोषणा होना । जयजयकार । उ॰—(क) बिंध, उदयगिरि, धौलागिरी । काँपी सृष्टि दुहाई फिरी ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) नगर फिरी रघुबीर दुहाई । तब प्रभु सीतहि बोल पठाई ।—तुलसी (शब्द॰) । २. सहायता के लिये पुकार । बचाव या रक्षा के लिये किसी का नाम लेकर चिल्लाने की क्रिया । सताए जाने पर किसी ऐसे प्रतापी या बड़े का नाम लेकर पुकारना जो बचा सके । उ॰— तब सतगुरू कहे समुझाई । कांहे को तुम देत दुहाई ।—कबीर सा॰, पृ॰ ५५७ । मुहा॰—दुहाई देना = ( संकट या आपत्ति आने पर) रक्षा के लिये पुकारना । अपने बचाव के लिये किसी का नाम लेकर पुकारना । उ॰—(क) हम बचानेवाले कौन हैं, राजा दुष्यंत की दुहाई दे वही बचाएगा क्योंकि तपोवनों की रक्षा राजा के सिर है ।—लक्ष्मणसिंह (शब्द॰) । (ख) किसी ने आकर दुहाई दी कि मेरी गाय चोर लिए जाता हैं ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । ३. शपथ । कसम । सौगंद । जैसे, रामदुहाई । उ॰—(क) मन माला तन सुमिरनी हरि जी तिलक दियाय । दुहाई राजा राम की दूजा दूर कियाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) अब मन मगन हो रामदुहाई । मन, वच, क्रम हरि नाम हृदय धरि जो गुरुवेद बताई ।—सूर (शब्द॰) । (ग) नाथ सपथ पितु चरन दुहाई । भयउ न भुवन भरत सम भाई ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—खाना । उ॰—आजु ते न जैहौ दधि बेचन, दुहाई खाऊँ मैया की, कन्हैया उत ठाढ़ोई रहत है ।
दुहाई २संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ दुहना] १. गाय, भैंस आदि् को दुहने का काम । २. दुहने की मजदूरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।