🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:37:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

देना
denā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
देना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ दान]
१. किसी वस्तु पर से अपना स्वत्व हटाकर उसपर दूसरे का स्वत्व स्थापित करना । दूसरे के अधिकार में करना । प्रदान करना । जैसे,—(क) उसने अपना मकान एक ब्राह्मण को दे दिया । (ख) जो दे उसका भला, जो न दे उसका भला । संयो क्रि॰—डालना ।—देना ।
२. अपने पास से अलग करना । सौंपना । हवाले करना । जैसे,— इसे हमें दे दो हम रखे रहें, जब काम पड़े ले लेना ।
३. हाथ पर या पास रखना । थमाना । जैसे,—(क) छड़ी उसे दे दो और छाता तुम ले लो, तब चलो । (ख) जरा यह चिट्ठी उन्हें तो दे दो, वे पढ़कर देख लें ।
४. रखना, लगाना या डालना । स्थापित, प्रयुक्त या मिश्रित करना । जैसे,—(क) सिर पर टोपी देना । (ख) छाता देना । (ग) जोड़ में पच्छड़ देना । (घ) तरकारी में चीनी देना । (ङ) यहाँ से लेकर वहाँ तक लकीर देना । उ॰—बक बिकारी देत ज्यों दाम रुपैया होत ।—बिहारी (शब्द॰) ।
५. मारना । प्रहार करना । जैसे,— थप्पड़ देना, चाँटा देना, पेट में कटारी देना ।
देना २ संज्ञा पुं॰ ऋण जिसे चुकाना हो । कर्ज । उधार लिया हुआ रुपया । जैसे,—तुम अपना सब देना चुकता कर दो । यौ॰—देना पावना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें