🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:46:58 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दौना
daunā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दौना १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दमकन] एक पौधा जिसकी पत्तियाँ गुल- दाऊदी की तरह कटावदार होती हैं और जिनमें से तेज पर कडुई सुगंध आती है । विशेष—इस पौधे की डालियों के सिरे पर एक पतली सींक में मंजरी लगती है जिसमें महीन महीन फूल होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर उस मंजरी के बीजकोशों में छोटे छोटे दाने पड़ते हैं जो पकने पर झड़ जाते हैं । पौधे बीजों से उत्पन्न होते और बरसात में उगते हैं पर पुराने पेड़ भी सालों रह जाते हैं । वैद्यक में दौना शीतल, कड़आ, कसैला, हृदय को हितकारी तथा खुजली, विस्फोटक आदि को दूर करनेवाला माना जाता है ।
दौना † २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] दे॰ दोना । उ॰—अरी माई मेरो मन हरि लीन्हों नंद को ढोटौना । चितवन में वाके कछु टौना । ...बौलत नहीं रहत वह मौना । दधि लै छीनि खात रह्यो दौना ।—सूर (शब्द॰) ।
दौना ३ क्रि॰ स॰ [सं॰ दमन हिं॰ दौन] दमन करना । उ॰— केकई करी धौं चतुराई कौन? राम लखन सिय बनहिं पठाए पति पठए सुरभौन । कहा भलो धौं भयो भरत को लगे तरुन तन दौन ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दौना" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें