🕉️ 22 November 2026, Sunday · 01:04:55 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

द्रवत्व
dravatva
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
द्रवत्व संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. बहने का भाव । पानी की तरह पतला होने का भाव । विशेष— वैशेषिके के अनुसार यह एक गुण है जो द्रव्यों में रहता है । यद्यपि वैशेषिक दर्शन में गुणों की परिगणना में द्रवत्व गुण नहीं आया है तथापि प्रशस्तपाद भाष्य में इसे गुण लिखा है । इस गुण के होने से वस्तुओं का बहना होता है । प्राचीन काल के विद्वानों ने द्रवत्व को भूत और सामान्य गुण माना है और द्रवत्व के दो भेद किए हैं— सांसिद्धिक अर्थात् स्वाभाविक और नैमित्तिक अर्थात् जो कारणों से उत्पन्न हो । ऐसे लोगों का मत है, कि स्वाभाविक या सांसिद्धिक द्रवत्व केवल जल में है और पृथ्वी मे नैमित्तिक द्रवत्व है जो संसर्ग से आ जाता है । आधुनिक विद्वान् द्रवत्व को द्रव्य का एक रूप या उसकी अवस्था मात्र मानते हैं । उस पदार्थ का, जिसमें यह गुण होता है, कोई निज का आकार नहीं होता, किंतु जिस वस्तु के आधार में वह रहता है उसी के आकार का वह हो जाता है । वही पानी जब बोतल में भर दिया जाता है तब बोतल के आकार का और जब कटोरे, लोटे, गिलास आदि में रहता है तब उन उन पात्रों के आकार का हो जाता है । द्रवत्व और विभुत्व में भेद केवल इतना ही है कि द्रव पदार्थ परिमित अवकाश को घेरता है और विभु पदार्थ पूरे अवकाश में व्याप्त रहता है ।
२. बहना । ढलना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
द्रव—ता, f. (Kād.; Śiś.), द्रव—त्व (Hit.) and द्रव—त्वक (Bhāṣāp.), n. natural or artificial fluid condition of a substance, fluidity, wetness.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (500,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
द्रवत्व न० द्रवस्य भावः । न्यायोक्ते संग्राहके गुणभेदे भाषा० “सांसिद्धिकद्रवत्वं स्यान्नैमित्तिकमथापरम् । सांसिद्धि- कन्तु सलिले द्वितीयं क्षितितेजसोः । परमाणौ जले नित्य- मन्यत्रानित्यमुच्यते । नैमित्तिकं वह्नियोगात्तपनीयघृता- दिषु । द्रवत्वं स्यन्दने हेतुर्निमित्तं संग्रहे तु तत्” भाषा० “द्रवत्वन्निरूपयति सांसिद्धिकमिति । द्रवत्वं द्विविधं सांसिद्धिकं नैमित्तिकञ्चेति । द्वितीयं नैमित्तिकं पर- माणावेवेति । जलपरमाणौ द्रवत्वं नित्यम् । अन्यत्र पृथिवीपरमाण्वादौ जलद्व्यणुकादौ च अनित्यम् । कुत्रचित्तेजसि कुत्रचित् पृथिव्याञ्च नैमित्तिकं द्रवत्वम् । तत्र को वा नैमित्तिकस्तद्दर्शयति नैमित्तिकमिति । वह्नीतिपदन्तेजोऽर्थकम् । तथा च तेजःसंयोगादग्निसं- योगजन्यं नैमित्तिकं द्रवत्वम् । तच्च सुवर्णादिरूपे तेजसि घृतजतुप्रभृतिपृथिव्यां च वर्तत इत्यर्थः । द्रवत्वं स्यन्दने हेतुरिति असमवायिकारणमित्यर्थः । संग्रहे सक्तुकादिसंयोगविशेषे तद्द्रवत्वं स्नेहसहितमिति बोद्ध- व्यम्” मुक्ता० । तल् द्रवताप्यत्र स्त्री “न च न द्रवता द्रवता परितो हिमहानकृता न कृता क्वचन” भट्टिः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3776,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
द्रवत्वं, क्ली, (द्रव + त्व ।) द्रवस्य भावः । तद्द्वि- विधम् । यथा, -- “सांसिद्धिकं द्रवत्वं स्यात् नैमित्तिकमुदाहृतम् । सांसिद्धिकन्तु सलिले द्बितीयं क्षितितेजसोः ॥ परमाणौ जले नित्यमन्यतोऽनित्यमुच्यते । नैमित्तिकं वह्नियोगात्तपनीयघृतादिषु ॥ द्रवत्वं स्यन्दने हेतुर्निमित्तं संग्रहे तु तत् ॥” इति भाषापरिच्छेदः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-758-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "द्रवत्व" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬