🕉️ 26 November 2026, Thursday · 07:55:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

द्वैतवाद
dvaitavāda
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
द्वैतवाद संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह दार्शनिक सिद्रांत जिसमें आत्मा और परमात्मा अर्थात् जीव और ईश्वर दो भिन्न पदार्थ मानकर विचार किया जाता है । विशेष—उत्तरमीमांसा या वेदांत को छोड़ शेष पाँचो दर्शन द्वेत- वादी माने जाते हैं । द्वेतवादियों का कथन है कि ब्रह्म और जीव का भेद नित्य है पर अद्वैतवादी कहते है कि यह भेदज्ञान भ्रम है । जिस समय जीव अपने को ब्रह्म स्वरूप समझ लेता है उस समय वह मुक्त हो जाता है । केवल उपाधि के कारण जीव अपने को ब्रह्म से भिन्न समझता है, उपाधि हट जानी पर वह ब्रह्म में मिल जाता है । द्वैत- वादी जीव की उपाधि को नित्य मानते हैं पर अद्वैतवादी उसे हटाने की चेष्टा करने का उपदेश देते हैं । जिस प्रकार अदैतवादी 'तत्वमसि' उपनिषद् के इस महावाक्य को मूल मानकर चलते हैं उसी प्रकार द्वैतवादी भी । पर दोनौं उससे भिन्न भिन्न अर्थ लेते हैं । अद्वैतवादी 'तत्वमसि' का सीधा अर्थ लेते है कि 'तुम वही (ब्रह्म) हो', पर द्वैतवादी मघ्वाचार्य ने खींच तानकर उसका अर्थ लगाया है 'तस्य त्वं असि' अर्थात् तुम उसके हो । न्याय और वैशेषिक में तीन नित्य पदार्थ माने गए हैं—जीवात्मा, परमेश्वर और पर- माणु । इस प्रकार के द्वैतवाद का खंडन ही शंकर ने अपने अद्वैतवाद द्वारा किया है । जिस प्रकार शंकराचार्य ने वेदांतसुत्र का भाष्य करके अपना अद्वैतवाद स्थापित किया है उसी प्रकार मध्वाचार्य ने उक्त सुत्र का एक भाष्य रचकर द्वैतवाद का मंडन किया है । उनके मत से परमेश्वर स्वतंत्र है और जीव परमेश्वर के अधीन है । वेदांती लोग जो जगत् को ईश्वर से अभिन्न अथवा रज्जु सर्पवत् मानते है और जीव में ईश्वर का आरोप करते हैं वह ठीक नहीं । जगत् और जीव सत्य है और ईश्वर से भिन्न हैं । 'एकमेवाद्वितीय' वाक्य का अर्थ यह नहीं है कि ईश्वर के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं, जैसा कि अद्वैतवादी करते हैं । उसका अर्थ है कि ईश्वर बहुत नहीं एक हो है । 'एव' शब्द से मध्वाचार्य यह ध्वनि निकालते हैं कि ईश्वर सदा एक ही रहता है, एकत्व उसका स्वभाव है वह अनेक हो नहीं सकता । अद्वितीय का अर्थ यह है कि द्वितीय जो जीव और जगत् है सो वह नहीं है । जीव और जगत् उसकी सृष्टि है । इस प्रकार सध्वाचार्य ने द्वैतभाव का मंडन किया है । रामानुज का विशिष्टाद्वैत वाद द्वैत और अद्वैन के बीच का मार्ग है, द्वैतवाद से उसमें बहुत अधिक भेद नहीं है । दे॰ वेदांत ।
२. वह दार्शनिक सिद्धांत जिसमें भूत और चित् शक्ति अथवा शरीर और अत्मा दो भिन्न पदार्थ माने जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
द्वैत—वाद m. dualism, Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (507,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
द्वैतवाद पु० द्वैतमधिकृत्य वादः । गौतमादिप्रणीते जीवेश्वर- विभेदनिर्णायके १ कथारूपग्रन्थभेदे कपिलादिप्रणीते नानाजीवनिर्णायके २ कथाभेदे च । तत्र सांख्यमते यथा जीवानां परस्परभेदस्तथा सां० का० तत्त्वकौ० उक्तो यथा “जन्ममरणकरणानां प्रतिनियमादयुगपत्प्रवृत्तेश्च । पुरु- षबहुत्वं सिद्धं त्रैगुण्यविपर्ययाच्चैव” सां० का० । “पुरुष- [] बहुत्वं सिद्धं कस्माज्जन्ममरणकरणानां प्रतिनिय- मात् निकायविशिष्टाभिरपूर्वाभिर्देहेन्द्रियमनोऽहङ्कार- बुद्धिवेदनाभिः पुरुषस्याभिसम्बन्धोजन्म न तु पुरुषस्य परिणामस्तस्यापरिणामित्वात् तेषामेव च देहादीना- मुपात्तानां परित्यागो मरणं न त्वात्मनोविनाशः तस्य कूटस्थनित्यत्वात् । करणानि बुद्ध्यादीनि त्रयोदश तेषां जन्ममरणकरणानां प्रतिनियमोव्यवस्था सा खल्वियं सर्वशरीरेष्वेकस्मिन् पुरुषे नोपपद्यते तदा खल्वे- कस्मिन् जायमाने सर्वे जायेरन् म्रियमाणे च म्रियेरन् अन्धादौ चैकस्मिन् सर्वे एवान्धादयः विचित्ते चैकस्मिन् सर्व एव विचित्ताः स्युरित्यव्यवस्था स्यात् प्रतिक्षेत्रं पुरुषभेदे तु भवति व्यवस्था । नचैकस्याप्रि पुरुषस्य देहोपाधानभेदाद्व्यवस्थेति युक्तं पाणिस्तना- द्युपाधिभेदेनापि जन्ममरणादिव्यवस्थाप्रसङ्गात् । न हि पाणौ वृक्णे, जाते वा स्तनादौ महत्यवयवे, युवति- र्जाता मृता वा भवतीति । इतश्च प्रतिक्षेत्रं पुरुष- भेद इत्याह अयुगपत्प्रवृत्तेश्च प्रवृत्तिः प्रयत्नलक्षणा- यद्यप्यन्तःकरणवर्त्तिनी तथापि पुरुषे उपचर्यते तथा च तस्तिन्नेकत्र शरीरे प्रयतमाने स एव सर्वशरीरे- ष्वेक इति सर्वत्र प्रयतेत सर्वाण्येव शरीराणि युग- पच्चालयेत् नानात्वे तु नायं दोष इति । इतश्च पुरुष- भेद इत्याह त्रैगुण्यबिपर्ययाच्चैव एवकारोभिन्नक्रमः सिद्धमित्यस्यानन्तरं द्रष्टव्यः सिद्धमेव नासिद्धम् । त्रयो- गुणास्त्रैगुण्यं तस्य विपर्ययोऽन्यथाभावः, केचित् खलु सत्वनिकायाः सत्वबहुला यथोर्द्ध्वस्रोतसः केचिद्रजो- बहुलाः यथा मनुष्याः । केचित्तमोबहुलाः यथा तिर्य्य- ग्योनयः । सोऽयमीदृशस्त्रैगुण्यविपर्ययोऽन्यथाभावस्तेषु सत्वनिकायेषु न भवेत् यद्येकः पुरुषः स्याद्भेदे त्वयम दोष इति” तत्त्वकौ० । “जन्मादिव्यवस्थातः पुरुषबहुत्वम्” नाद्वैत श्रुतिविरोधेः जातिपरत्वात्” सां० सू० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3830-b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "द्वैतवाद" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬