🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:52:59 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धवई
dhavaī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धवई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धातकी, धावनी] एक पेड़ जो हिमालय से लेकर सारे उत्तरीय भारत में अधिकता से होता है । दक्षिण में यह कम मिलता है । इसे धाय भी कहते हैं । विशेष— इसकी पत्तियाँ अनार की पत्तियौं से मिलती जुलती पर कुछ पीलापन लिए और खुरदुरी होती हैं । फूल लाल रंग के होते हैं और दवा तथा रँगाई के काम में आते हैं । ये फूल शिशिर से वसंत तक लगते हैं और इकट्ठे करके सुखाए जाते हैं । प्रदर रोग में वैद्य लोग इन फूलों का काढ़ा देते हैं । छाल भी दवा के काम में आती है । वैद्यक में धवई या धाय चरपरी, शीतल, कसैली, मदकारक, कडुई, रक्तप्रवाहिका, तथा पित्त, तृषा विसर्प व्रण, कृमि और अतिसार को दूर करनेवाली मानी जाती हैं । पर और अंगों की अपेक्षा फूलों में अधिक गुण कहा जाता है । धवई के पेड़ से एक प्रकार का गोंद भी निकलता है । पर्या॰— धाय । धातकी । ताम्रपुष्पी । धात्री । धावनी । धातुपुष्पिका । वहिपुष्पी । अग्निज्वाला । सुभिक्षा । पार्वती । कुमुदा । सीधुपुष्पी । कुंजरा । माद्यवासिनी । गुच्छपुष्पी । वह्निंशिखा । इत्यादि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें