🕉️ 21 November 2026, Saturday · 01:31:45 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धूतपापा
dhūtapāpā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धूतपापा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] काशी की एक पुरानी छोटी नदी या नाला जिसके विषय में कहा जाता है कि वह पंचगंगा के पास गंगा में मिलती थी । यह नदी अब पट गई है । विशेष—काशीखंड में इसके महात्म्य के संबंध में एक कथा है । पूर्व काल में वेदशिरा नामक एक ऋषि वन में तपस्या कर रहे ते । उस वन में शुचि नाम की एक अप्सरा को देख मुनि ने कामातुर होकर उसके साथ संभोग किया । संभोग से धूतपापा नाम की कन्या उत्पन्न हुई । पिता की आज्ञा से वह कन्या घोर तप करने लगी । अंत में ब्रह्मा ने प्रसन्न होकर उसे वर दिया तू संसार में सबसे पवित्र होगी, तेरे रोम रोंम में सब तीर्थ निवास करेंगे । एक दिन धूतपापा को अकेले देख धर्म नामक एक मुनि उससे विवाह करने के लिये कहने लगे । धूतपापा ने पिता की आज्ञा लेने के लिये कहा । पर धर्म बार- बार उसी समय गाँधर्व विवाह करने का हठ करने लगे । इस पर धूतपापा ने क्रुद्ध होकर शाप दिया, 'तुम जड़ नद होकर बहो' । धर्म ने धूतपापा को शाप दिया', तुम पत्थर हो जाओ' । पिता ने जब यह वृतांत सुना तब कन्या से कहा, 'अच्छा तू काशी में चंद्रकांत नाम की शिला होगी । चंद्रोदय होने पर तुम्हारा शरीर द्रवीभूत होकर नदी के रूप में बहेगा और तुम अत्यंत पवित्र होगी । उसी स्थान पर धर्म भी धर्मनद होकर बहेगा और तुम्हारा पति होगा । महाभारत (भीष्म पर्व ९ अ॰) में भी धूतपापा नाम की एक नदी का उल्लेख है पर कुछ विवरण नहीं है । इससे कह नही जा सकता कि इसी नदी से अभिप्राय है या किसी दूसरी से ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
धूत—पापा f. N. of 2 rivers, VP.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (517,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें