🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:20:40 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धौल
dhaula
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धौल १ संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰]
१. हाथ के पंजे का भारी आघात जो सिर या पीठ पर पड़े । धप्पा । चाँटा । थप्पड़ । उ॰—पुनि भाषइ तो इक धौल लगै सब पद्धति दूर दुरै चट तें ।— गोपाल (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पड़ना ।—मारना ।—लगना ।—लगाना । यौ॰—धौल धप्पड़ । धौल धप । धौल धक्का । धौल धप्पा । मुहा॰—धौल कसना, या जमाना = चाँटा लगाना, थप्पड़ मारना । धौल खाना = चाँटा सहना । थप्पड़ की मार सहना ।
२. हानि का आघात । नुकसान का धक्का । हानि । टोटा । जैसे,—बैठे बैठाए५००) की धौल पड़ गई । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—लगना ।
धौल २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धवल]
१. धौर नाम की ईख जिसकी खेती कानपुर, बरेली आदि में हीती है ।
२. ज्वार का हरा डंठल ।
धौल ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धवल] धौ का पेड़ । धौरा । बकली ।
धौल ४ वि॰ [सं॰ धवल] उजला । सफेद । उ॰—देव कहैं अपनी अपनी अवलोकन तीरथराज चलो रे । देखि मिटै अपराध अगाध निमज्जत साधु समाज भलो रे । सोहै सितासित को मिलिबो तुलसी हुलसै हिय हेरि हिलोरे । मानो हरी तृन चारु चरैं बगरे सुरधेनु के धौल कलोरे ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—धौल धूत = गहरा धूर्त । पक्का चालबाज । उ॰—ऊधो हम यह कैसे मानें । धूत धौल लंपट जैसे पट हरि तैसे औरन जाने ।—सूर (शब्द॰) ।
धौल ५ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ धौराहर] धरहरा । धौराहर । उ॰—कंटक बनाए वेश राम ही को जायो पापी मेरो मन धुआँ को सो धौल नभ छायो है ।—हनुमान (शब्द॰) ।
धौल पु ६ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धवल] हाथी । उ॰—धौल मंदलिया बैलर बाबी ।—कबीर र्ग्र॰, पृ॰ ९२ ।
धौल पु ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धवल] धवलता । श्वेतता । सफेदी । उ॰— सहजो धौले आइया झड़ने लागे दाँत । तन गुँझल पड़ने लगी सूखन लागी आँत ।—सहजो॰ पृ॰ २९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धौल" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें