🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:34:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नंदिनी
naṃdinī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नंदिनी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नन्दिनी]
१. कन्या । पुत्री । लड़की । बेटी ।
२. रेणुका नामक गंधद्रव्य ।
३. जाटामासी । बालछड़ ।
४. उमा ।
५. गंगा का एक नाम ।
६. ननद । पति की बहन ।
७. दुर्गा का एक नाम ।
८. तेरह अक्षरों के एक वर्णवृत्त का नाम । विशेष—इसमें एक सगण, एक जगण, फिर दो सगण और अंत में एक गुरु होता है । इसे कलहंस और सिंहनाद भी कहते हैं । जैसे,—सजि सी सिंगार कलहंस गती सी । चलि आइ राम छवि मंडप दीसी ।
९. वशिष्ट की कामधेनु का नाम जो सुरभि की कन्या थी । विशेष—राजा दिलीप ने इसी गौ को वन में चराते समय सिंह से उसकी रक्षा की थी और इसी की आराधना करके उन्होंने रघु नामक पुत्र प्राप्त किया था । महाभारत में लिखा है कि द्यो नामक वसु अपनी स्त्री के कहने से इसे वसिष्ठ के आश्रम से चुरा लाया था जिसके कारण वसिष्ठ के शाप से उसे भीष्म बनकर इस पृथिवी पर जन्म लेना पड़ा था । जब विश्वामित्र बहुत से लोगों को अपने साथ लेकर एक बार वसिष्ठ के यहाँ गए थे तब वसिष्ठ ने इसी गौ से सब कुछ लेकर सब लोगों का सत्कार किया था । यह विशेषता देखकर विश्वामित्र ने वसिष्ठ से यह गौ माँगी; पर जब उन्होंने इसे नहीं दिया तब विश्वामित्र उसे जबरदस्ती ले चले । रास्ते में इसके चिल्लाने से इसके शरीर के भिन्न भिन्न अंगों में से म्लेच्छों और यवनों की बहुत सी सेनाएँ निकल पड़ीं जिन्होंने विश्वामित्र को परास्त किया और इसे उनके हाथ से छुड़ाया ।
१०. पत्नी । स्त्री । जोरू ।
११. कार्तिकेय की एक मातृका का नाम ।
१२. व्याड़ि मुनि की माता का नाम । यौ॰—नंदिनीतनय, नंदिनीसुत = व्याडि मुनि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नन्दिनी f. a daughter, MBh. &c.
a husband's sister (= ननान्दृ), L.
N. of Durgā, MatsyaP.
of Gaṅgā, L.
of the river Bāṇa-nāśā, BrahmaP.
of one of the Mātṛs attending on Skanda, MBh.
of a fabulous cow (mother of Surabhi and property of the sage Vasiṣṭha), MBh.; Ragh.
of the mother of Vyāḍi, L.
N. of sev. plants (= तुलसी, जटामांसी &c.), L.
a kind of perfume (रेणुका), Bhpr.
a kind of metre, Col.
(in music) a partic. composition
N. of a locality, MBh.
of Comm. on Mn.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (527,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
नन्दिनी स्त्री नन्द--णिनि ङीप् । १ दुर्गायां २ गङ्गायां ३ न- न्ददरि ४ वसिष्ठधेन्याञ्च मेदि० । ५ रेणुकागन्धद्रव्ये राजनि० । ६ कन्यायां च “नन्दगोपस्य नन्दिनी” हरिवं० वसिष्ठ- धेनुश्च सुरभिकन्या । “सुनां तदीयां सुरभेः कृत्वा प्रतिनिधिं शुचिः । आराधय सपत्रीकः प्रीता काम- दुघा हि सा । इति वादिन एवास्य होतुराहुति- साधनम् । अनिन्द्या नन्दिनी नाम धेनुरावृते वनात्” रघुः । “इह नन्दिनीसजसैर्गुरुयुक्तैः” वृ० र० टी० उक्ते ७ त्रयोदशाक्षरपादके वर्णवृत्तभेदे वसिष्टधेन्वा प्रभावो रामा० बालका० उक्तो यथा [] “युक्तःपरमहर्षेण बशिष्ठमिदमब्रवीत् । गवां शतसहस्रेण दीयतां शबला मम । एवमुक्तस्तु भगवान् वशिष्ठो मुनि- सत्तमः । विश्वामित्रेण धर्मात्मा प्रत्युवाच महीपतिम् । कारणैर्बहुभीराजन्न दास्ये नन्दिनीं तव । कामधेनुं बशिष्ठोऽसौ न तत्याज यदा मुनिः । ततोऽस्य शबलां राजा विश्वामित्रस्तदाहरत् । तस्याहम्बारवाज्जाताः काम्वोजा रविसन्निभाः । जधसश्चाभिसंजाताः पह्नवाः शस्त्रपाणयः । योनिदेशाच्च यवनाः शकृद्देशाच्छका- स्तथा । रोमकूपेषु च म्लेच्छास्तथा राम! किरातकाः । तैस्तन्निसूदितं सैन्यं विश्वामित्रस्य तत्क्षणात्” । ८ व्याडिमातरि च ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3962-b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नंदिनी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें