🕉️ 28 November 2026, Saturday · 09:22:27 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नक्षत्रगण
nakṣatragaṇa
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नक्षत्रगण संज्ञा पुं॰ [सं॰] फलित ज्योतिष में कुछ विशिष्ट नक्षत्रों का अलग अलग समूह या गण । विशेष—बृहत्संहिता में लिखा है कि रोहिणी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरभाद्रपद और उत्तरफाल्गुनी इन चारों नक्षत्रों को ध्रुवगण कहते हैं । ध्रुवगण में अभिचक्र, शांति, वृक्ष, नगर धर्म, बीज और ध्रुव कार्य का आरंभ करना उचित है । मुल, आर्दा, ज्येष्ठा और आश्लेषा के स्वामी तीक्ष्ण हैं इसलिये इनके समूह को तीक्ष्णगण कहते हैं । इनमें अभि- घात, मंत्रसाधन, वेताल, बंध, वध, और भेद संबंधी कार्य सिद्ध होते हैं । पुर्वाषाढ़ा, पूर्वफाल्गुनी, पूर्वभाद्रपद, मरणी और मघा ये पाँचो नक्षत्र उग्रगण कहलाते हैं, उजाड़ने, नष्ट करने, शठता करने, बंदन विष, दहन और शस्त्राघात आदि की सिद्धि के लिये इस गण के नक्षत्र बहुत उपयुक्त हैं । हस्त, अश्विनी और पुष्य के समूह को लघुगण कहते हैं, इसमें पुण्य, रति, ज्ञान, भूषण, कला, शिल्प आदि के कार्य की सिद्धि होती है । अनुराधा, चित्रा, मृगशिरा और रेवती को मृदुगण कहते हैं और ये वस्त्र, भूषण, मंगल गीत और मित्र आदि के संबंध में हितकारी और उपयुक्त हैं । विशाखा और कृतिका को मृदुतीक्ष्णगण कहते हैं, इनका फल मृदु और तीक्ष्ण गणों के फल का मिश्रण होता है । श्रवण, धनिष्ठा शतभिषा, पुनर्वसु और स्वाति ये पाँचों 'चरगण' कहलाते हैं, और इनमें चरकर्म हितकारी होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
नक्षत्रगण पु० नक्षत्रघटितो गणः समुदायभेदः । दृ० सं उक्ते नक्षत्रविशेषाणां समूहात्मके गणभेदे । तत्र गणभेदस्य संज्ञाभेदाःकार्यविशेषोपयोगिसं च वृ० सं० ९८ अ० उक्तं यथा “त्रीण्युत्तराणि तेषां रोहिण्यश्च ध्रुवाणि १ तैः कुर्यात् । अभिषेकशान्तितरुनगरधर्मवीजध्रुवारम्भान् । मूलशिव- शक्रभुजगाधिवानि तीक्ष्णानि २ तेषु सिद्ध्यन्ति । अभि- धातमन्त्रवेतालबन्धवधभेदसम्बन्धाः । उग्राणि ३ पूर्वभ- रणीपित्र्याण्युत्सादनाशशाठ्येषु । योज्यानि बन्ध- विषदहनशस्त्रघातादिषु च सिद्ध्यै । लघु ४ हस्ताश्विन- पुष्याः पण्यरतिज्ञानभूषणकलासु । शिल्पौषधयाना- दिषु सिद्धिकराणि प्रदिष्टानि । मृदुवर्ग ५ स्त्वनुराधाचि- त्रापौष्णैन्दवानि मित्रार्थे । सुरतबिधिवस्त्रभूषणमङ्गल- गीतेषु च हितानि । हौतभुजं सविशाखं मृदुतीक्ष्णं ६ तद्विमिश्रफलकारि” । ६ त० । २ तारासङ्घे च ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3929,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬