अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
निबरना क्रि॰ अ॰[सं॰ निवृत्त, प्रा, निविड्ड] १. बँधी, फँसी या लगी वस्तु का अलग होना । छुटना । २. मुक्त होना उद्धार पाना । बच निकलना । पार पाना । उ॰—(क) पाप के उराहनो, उराहनो न दीजो मोहि कालिकाला कासीगाथ कहे निबरत हैं ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) कब लौ, कहौ पुजि निबरैगे बचिहैं बैर हमारे?—सूर (शब्द॰) । (ग) कैसे निबरै निबल जन करि सबलन सों बैर ।—सभाविलास (शब्द॰) । ३. छुट्टी पाना । अवकाश पाना । फुरसत पाना । खाली होना । निवृत्त होना । उ॰—हरि छबि जल जब ते परे तब तें छिन निबरै न । भरत ढरत, बूड़त, तरत रहत घरी लौं नैन ।—बिहारी (शब्द॰) । ४. (काम) पुरा होना । समाप्त होना । भुगतना । सपरना । निबटना । चुकना । उ॰—सूरदास विनती कहा बिनवै दोषनि देह भरी । आपन विरद सँभारौगे तो यामें सब निबरो ।— सूर (शब्द॰) । (ख) चितव्त जितवत हित हिए किए तिरीछे नैन । भींजे तन दोऊ कँपै क्यों हुँ जप निबरै न ।—बिहारी (शब्द॰) । ५. निर्णय होना । तै होना । फैसला होना । ६. एक में मिली जुली वस्तुओं का अलग होना । बिलग होना । उ॰—नैना भए पराए चेरे । नंदलाल के रंग गए रंगि अब नाहिं बस मेरे । जद्यपि जतन किए जुगवति हौं श्यामल शोभा घेरे । तउ मिलि गए दूध पानी ज्यों निबरत नाहि निबेरे ।—सूर (शब्द॰) । ७. उलझन दूर होना । सुलझना । फँसाव या अड़चन दुर होना । संयो॰ क्रि॰—जाना । ५. जाता रहना । दुर होना । न रह जाना । खतम होना । उ॰—अब नीके कै ससुझि परी । जिन लगि हती बहुत उर आसा सोऊ बात निबरी ।—सूर (शब्द॰) । ९. खत्म होना । मिट जाना । खेत रहना । समाप्त होना । उ॰—धरी एक भारत भा, भा असवारन मेल । जुझि कुवर निबरे गोरा रहा अकेल ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ २९१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।