🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:25:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

निहोरा
nihorā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
निहोरा १ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ मनोहार, हिं॰ मनुहार]
१. अनुग्रह । एहसान । कृतज्ञता । उपकार । उ॰—(क) क्या काशी क्या ऊसर मगहर हृदय राम बस मोरा । जो काशी तन तजै कबीरा रामहिं कौन निहोरा ? —कबीर (शब्द॰) । (ख) सो कछु देव न मोहिं निहोरा । निज पन राखेहू जन मन चोरा ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) कहा दाता जो द्रवै न दीनहिं देख ि दुखित कलिकाल । सूर स्याम को कहा निहोरो चलत बेद की चाल ।—सूर (शब्द॰) ।
२. बिनती । प्रार्थना । उ॰—(क) मैं आपनि दिसि कीन निहोरा । तिन्ह निज ओर न लाउब भोरा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) चितै रघुनाथ बदन की ओर । रघुपति सो अब नेम हमारो विधे सों करति निहोर ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।
३. भरोसा । आसरा । आश्रय । आधार । उ॰—रात दिवस निरभय जिय मोरे । लग्यों निहोर कंत जो तोरे ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) नाक सँवारत आयो हौं गाकहिं नाहीं पिनाकहि नेकु निहोरो ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—लगना ।
निहोरा † २ क्रि॰ वि॰
१. निहोरे से । कारण से । बदौलत । द्वारा । उ॰—(क) तुम सारिखे संत प्रिय मोरे । धरउँ देह नहिं आन निहोरे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) तजउँ प्राण रघुनाथ निहोरे । दुहूँ हाथ मुद मोदक मेरे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. के लिये । वास्ते । निमित्त । उ॰—तुम बसीठ राजा की ओरा । साख होहु यहि भीख निहोरा ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "निहोरा" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें