अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
नीठि १संज्ञा स्त्री॰[सं॰ अनिष्टि, प्रा॰ अनिट्ठि] अरुचि । अनिच्छा । मुहा॰—नीठि नीठि करके = (१) ज्यों त्यों करके । बहुत इधर उधर करके । किसी न किसी प्रकार । उ॰—नीठि नीठि करि चित्र मंदिर लौं आई बाल चहूँ ओर चाहि कछु चेति कै भजै लगो ।—बेनी (शब्द॰) । (२) कठिनता से । मुश्किल से । उ॰—छूटी लट लट़कति कटि तट लौं चितवति नीठि नीठि करि ठाढ़ी ।—केशव (शब्द॰) ।
नीठि २क्रि॰ वि॰ १. ज्यों त्यों करके । किसी न किसी प्रकार । उ॰—आई संग आलिन के ननद पठाई नीठि सोहत सुहाई सूही इंड़री सुपट की । कहँ पदमाकर गभीर जमुना के तीर लागी घट भरन नवेली नेह अटकी ।—पद्माकर (शब्द॰) । २. मुश्किल से । कठिनता से । उ॰—(क) चहुँ और चितै संत्रास । अवलोकियो आकास । तहँ शाख बैठो नीठि । तब पर् यो वानर दीठि ।—केशव (शब्द॰) । (ख) ऐसी सोच सीठी सीठी चीठी अलि दीठी, सुनै मीठी मीठी बातन जो नीके हू मैं नीठि है ।—केशब (शब्द॰) । (ग) करके मीड़े कुसुन लौं गई विरह कुम्हिलाय । सदा समीपिन सखिन हूँ नीठि पिछानी जाय ।—बिहारी (शब्द॰) । (घ) चको जकी सी ह्वै रही बूझे बोलति नीठि । कहूँ दीठि लागी लगी, कै काहू की दीठि ।—बिहारी (शब्द॰) । यौ॰—नीठि नीठि = ज्यों त्यों करके । किसी न किसी प्रकार । जैसे तैसे । मुश्किल से । कठिनता से । उ॰—(क) नीठि नीठि उठि बैठि हू पिय प्यारी परभात । दोऊ नींद भरे खरे गरे लागि गिरि जात ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) भौंह उँच ै आँचर उलटि मोरि मोरि मुँह मोरि । नीठि नीठि भीतर गई दीठि दीठि सों जोरि ।—बिहारी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।