अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
नौबत संज्ञा स्त्री॰[फा़॰] १. बारी । पारी । जैसे, नौबत का बुखार । २. गति । दशा । हालत । जैसे,—घर चलो, देखो तुम्हारी क्या नौबत होती है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰— नौबत को पहूंचना = दशा को प्राप्त होना । हालत में होना । ३. स्थिति में कोई परिवर्तन करनेवाली बातों का घटना । उपस्थित दशा । संयोग । जैसे— जैसे काम न करो जिससे भागने की नौबत आवे । क्रि॰ प्र॰— आना ।— पहूंचना । ४. वैभव, उत्सव या मंगलसूचक वाद्य जो पहर पहर भर पर देवमंदिरों, राजप्रसादों था बड़े आदमियों के द्वार पर बजता है । समय समय पर बजनेवाला बाजा । विशेष— नैबत में प्रायः शहनाई और नगाडे बजाते हैं । क्रि॰ प्र॰— बजना । — बजाना । यौ॰— नौबतखाना । मुहा॰— नौबत झड़ना = नौबत बजना । नौबत बजना = (१) आनंद उत्सव होना । (२) प्रताप या ऐश्वर्य की घोषणा होना । नौबत बजाना = (१) आनंद उत्सव करना । खुशी मनाना । (२) प्रताप या ऐश्वर्य की घोषणा करना । दबदबा दिखाना । आतंक प्रकट करना । नौबत बजाकर = डंके की चोट । खुले आम । नौबत की टकोर = (१) डंके की चोट । (२) डंके या नगाडे़ की आवाज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।