🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 11:46:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पंचस्कंध
paṃcaskaṃdha
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पंचस्कंध संज्ञा पुं॰ [सं॰ पञ्चस्कन्ध] बौद्ध दर्शन में गुणों की समष्टि जिसे स्कंध कहते हैं । विशेष—स्कंध पाँच हैं—ऱूपस्कंध, वेदनास्कंध, संज्ञास्कंध संस्कार स्कंध और विज्ञानस्कंध रूपस्कंध का दूसरा नाम वस्तुतन्मात्रा है । इस स्कंध के अनर्गत ४ महाभूत, ५ ज्ञानेंद्रिय, ५ तन्मात्राएँ, २ लिंग (स्त्री ओर पुरुष), ३ अवस्थाएँ (चेतना, जीवितेंन्द्रिय और आकार), चेष्टा, वाणी, चित्तप्रसादन, स्थितिस्थापन, समता, समष्टि, स्थायित्व, ज्ञेयत्व और परिवर्तनशीलता नामक २५ गुण माने जाते हैं । रूपस्कंध से ही वेदनास्कंध की उत्पत्ति होती है । यह वेदनास्कांध पाँच ज्ञानेंद्रियों और मन के भेद से छह प्रकार का होता है, जिनमें प्रत्येक के रुश्चि, अरुचि, स्पृहशून्यता ये तीन तीन भेद होते हैं । संज्ञास्कंध को अनुमित- तन्मात्रा, भी कहते हैं । इंद्रिय और अतःकरण के अनुसार इसके छह भेद हैं । वेदना होने पर ही संज्ञा होती है । चौथा संस्कारस्कंध है जिसके ५२ भेद हैं—स्पर्श, वेदना, संज्ञा, चेतना, मनसिकार, स्मृति, जीवितोंद्रिय, एकाग्रता, वितर्क, विकार, वीर्य, अधिमोक्ष, प्रीति, चंड, मध्यस्थता, निद्रा, तंद्रा, मोह, प्रज्ञा, लोभ, अलोभ, उत्ताप, अनुताप, ही, अही, दोष, अदोष, विचिकित्सा, श्रद्धा, दृष्टि, द्विविध प्रसिद्धि (शारीर और मानस), लघुता, मृदुता, कर्मज्ञता, प्राज्ञता, उद्योतना, साम्य, करुणा, मुदिता, ईर्षा, मात्सर्य, कार्कश्य, औद्धत्य और मान । पाँचवाँ विज्ञान स्कंध है । हिंदू शास्त्रों में कहे हुए चित्त, आत्मा और विज्ञान इसके अंतर्भूत हैं । इस स्कंध के चेतना के धर्माधर्म भेद से ४९ भेद किए गए हैं । बोद्ध दर्शानों के अनुसार विज्ञानस्कंघ का क्षय होने से ही निर्वाण होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पञ्च—स्कन्ध (ibc.) = ˚धी
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (577,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬