🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:03:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पंचाल
paṃcāla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पंचाल संज्ञा पुं॰ [सं॰ पञ्चाल]
१. एक देश का प्राचीन नाम ज ो ब्राह्मण और उपनिषद् ग्रंथों से लेकर पुराणों तक में पाया जाता है । विशेष—इस देश की सीमा भिन्न भिन्न कालों में भिन्न भिन्न रही है । यह देश हिमालय और चंबल के बीच गंगा नदी के दोनों ओर माना जाता था । गंगा के उत्तर प्रदेश को उत्तर पंचाल और दक्षिण प्रदेश को दक्षिण पंचाल कहते थे । इस देश को देवपंचाल से भिन्न समभना चाहिए जो सौराष्ट्र देश का एक भाग था । इस देश का पंचाल नाम पड़ने के संबंध में पुराणों में यह कथा है : महाराज महाराज हर्यश्व अपने भाई से लड़कर अपनी ससुराल मधुपुरी चले गए और अपने ससुर मधु की सहायता से उन्होंने अयोध्या के पश्चिम के देशों पर अधिकार कर लिया । जब लोगों ने आकर उनसे अयोध्या के राजा के आक्रमण की बात कही तब उन्होंने पाँच पुत्रों (मुदराण, सृंजय, बृहदिषु, प्रवीर और कांपिल्य) की और देखकर कहा की ये पाँचो हमारे राज्य की रक्षा के लिये अलम् (पंचालम्) हैं । तभी से उनके अधिकृत देश का नाम पंचाल पड़ा । हरिवंश में लिखा है कि हर्यश्व ने सौराष्ट्रे देश में आनर्तपुर नामक नगर बसाया था । इसी अधार पर कुछ लोग देवपंचाल को ही पंचाल कहते हैं । पर महाभारत में हिमालय के अंचल से लेकर चंबल तक फैले हुए गंगा के उभयपार्श्वस्थ देश का ही वर्णन पंचाल के अंतर्गत आया है । पांडवों के समय में इस देश का राजा द्रुपद था जिससे द्रोणाचार्य ने उत्तरपंचाल छीन लिया था । महाभारत में उत्तरपंचाल की राजधानी अहिच्छत्रपुर और दक्षिण की कंपिल लिखी है । द्रोपदी यहीं के राजा की कन्या होने के कारण 'पांचाली' कही गई है ।
२. [स्त्री॰ पंचाली] पंचाल देशवासी ।
३. पंचाल देश का राजा ।
४. एक ऋषि जो वाभ्रव्य गोत्र के थे ।
५. महादेव । शिव ।
६. एक छंद जिसके प्रत्येक चरण में एक तगण (/?/) होता है ।
७. दक्षिण देश की एक जाति । इस जाति के लोग बढ़ई और लोहार का काम करते हैं और अपने को विश्वकर्मा के वंश का बतलाते हैं । ये जनेऊ पहनते हैं ।
८. एक सर्प का नाम ।
९. एक विषैला कीड़ा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पञ्चाल m. pl. (fr. पञ्चन्; cf. पाताल) N. of a warrior-tribe and their country in the north of India, ŚBr.; Mn.; MBh. &c. (cf. अपर-, पूर्. व-)
of a Vedic school, ŚBr.; RPrāt.
(sg.) a man belonging to the tribe of the Pañcālas, L.
a king of the P˚s MBh. (cf. पाञ्च्˚)
N. of Śiva, ib.
of a man brought by Viṣvak-sena to the childless Gaṇḍūṣa, Hariv.
of a serpent-demon, L.
a partic. venomous insect, MW.
पञ्चाल n. (?) N. of a metre, Col.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (578,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पंचाल N. of a celebrated region which lay, according to Rāja Śekhara (B. R. 10. 86), between the streams of the Yamunā and the Ganges, and is, therefore, the Gangetic Doab. In the time of Drupada it extended from the banks of the Charmanvati (Chambal) upto Gaṅgādvāra on the north. The northern portion from Bhāgīrathī was called ‘Uttara-Pañcāla,’ which was Ahicchattra. The southern portion was called ‘Dakṣina-Pañcāla,’ which was merged in the kingdom of Hastināpura after the death of Drupada.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1194-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पञ्चाल पु० प० व० । पचि--कालन् । १ देशभेदे उणादिकोषः । विष्णु पु० ४ अ० १९ अध्याये अस्यान्या निरुक्तिर्दर्शिता यथा “हर्य्यश्वान्मुद्गलसृञ्जयवृहदिषुयबीनरककाम्पिल्ब संज्ञाः । पञ्चानामेतेषां विषयाणां रक्षणायालमेते मत्- पुत्रा इति पित्राभिहिता इति पञ्चालाः” । पृषो० दीर्घत्वे पाञ्चालोऽप्यत्र उज्व० । “गच्छताद्यैव पाञ्चालान् द्रुप- दस्य निवेशने” भा० आ० १८४० । सोऽभिजनोऽस्य तस्य राजा वा अण् । पाञ्चाल तद्देशवासिनि तन्नृप्रे च । वहुषु अणो लुक् । पञ्चाला इत्येव । पञ्चालनृपस्य भा- रते द्रुपद इति ख्यातः । तस्यापत्यं स्त्रो पाञ्चाली द्रौपद्याम् २ महादेवे शा० प० २८६ अ० । ३ बाभ्रव्यगोत्रे षरमेश्वरात् क्रमप्राप्तरि ४ ऋषिभेदे भा० शा० ३४४ अ० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4198,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पञ्चालः, पुं (पचिविस्तारवचने + “तमिविशिविड्यि- मृणिकुलीति ।” उणां १ । ११७ । इति कालन् ।) देशविशेषः । इत्युणादिकोषः ॥ तस्य व्युत्पत्ति- र्यथा । “हर्य्यश्वान्मुद्गलसृञ्जयबृहदिषुयवीनर- काम्पिल्वसंज्ञाः । पञ्चानामेतेषां विषयाणां रक्ष- णायालमेते मत्पुत्त्रा इति पित्राभिहिता इति पञ्चालाः ।” इति विष्णुपुराणे ४ अंशे १९ अध्यायः ॥ (अस्य स्थितिनिर्णय उक्तस्तन्त्रशास्त्रे यथा, -- “कुरुक्षेत्रात् पश्चिमेषु तथाचोत्तरभागतः । इन्द्रप्रस्थान्महेशानि ! दशयोजनकद्वये । पञ्चालदेशो देवेशि ! सौन्दर्य्यगर्व्वभूषितः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-016-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें