🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:45:32 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पंजा
paṃjā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पंजा संज्ञा पुं॰ [फा़॰ पंजह् तुलनीय वि॰ सं॰ पंचक]
१. पाँच का समूह । गाही । जैसे, चार पंजे आम ।
२. हाथ या पैर की पाँचों उँगलियों का समूह, साधारणतः हथेली के साहित हाथ की और तलवे के अगले भाग के साहित पैर की पाँचों उँगलियाँ । जैसे, हाथ या पैर का पंजा, बिल्ली या शेर का पंजा । मुहा॰—पंजा फेरना या मोड़ना = पंजा लड़ाने में दूसरे का पंजा मरोड़ देना । पंजे की लड़ाई में जीतना । पंजा फैलाना या बढ़ाना = लेने या अधिकार में करने के लिये हाथ बढ़ाना । हथियाने का डौल करना । लेने का उद्योग करना । पंच मारना = लेने के लिये हाथ लपकाना । झपाटा मारना । पंजे झाड़कर पीछे पड़ना या चिमटना = हाथ धोकर पीछे पड़ना । जी जान से लगना या तत्पर होना । सिर हो जाना । पंजे में = (१) पकड़ में । मुट्ठी में । ग्रहण में । जैस, पंजे में आया हुआ शिकार । (२) अधिकार में । कब्जे में । वश में । ऐसी स्थिति में जिसमें जो चाहे किया जा सके । जैसे,—अब तो तुम हमारे पंजे में फँस गए (या आ गए) हो; अब कहाँ जाते हो ? पंजे में कर लेना = अधिकार में कर लेना । उ॰ —हित ललक से भरी लगावट ने, कर लिया है किसे न पंजे में ।—चोखे॰, पृ॰ २० । पंजे, से = पकड़ से । मुट्ठी से । अधिकार से । कब्जे से । जैसे, पंजे से छूटना, पंजे सें निकलना । पंजा लड़ाना = एक प्रकार की कसरत या बलपरीक्षा जिसमें दो आदमी एक दूसरे की उँगलियाँ फँसाकर मरोड़ने का प्रयत्न करते हैं । उ॰—भैरवो मेरो तेरी झंझा । तभी बजेगी मृत्यु लड़ाएगी जब तुझसे पंजा ।—अपरा, पृ॰ २३३ । पंजा लेना = पंजा लड़ाना । पंजों के बल चलना = बहुत ऊँचा होकर चलना । ईतराना । गर्व करना । जमीन पर पैर ना रखना ।
३. पंजा लड़ाने की कसरत या बलपरीक्षा । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—पंजा ले जाना = पंजा लड़ाने में जीत जाना । दूसरे का पंजा मरोड़ देना ।
४. उँगलियों के सहित हथेली का संपुट । चंगुल । जैसे, पंजा भर आटा ।
५. जूते का अगला भाग जिसमें उँगलियाँ रहती हैं । जैसे,—इस जूते का पंजा दबाता है ।
६. बैल या भैंस की पसली की चौड़ी हड्डी जिससे भंगी मैला उठाते हैं ।
७. पंजे के आकार का बना हुआ पीठ खुजलाने का एक औजार ।
८. मनुष्य के पंजे के आकार का कटा हुआ टीना या और किसी धातु की चद्दर का टुकड़ा जिसे लंबे बाँस आदि में बाँधकर झंडे या निशान की तरह ताजिए के साथ लेकर चलते हैं ।
९. पुट्ठे के ऊपर का (चिक या कसाई) ।
१०. ताश का वह पत्ता जिसमें पाँच चिह्न या बूटियाँ हो । जैसे, इँट का पंजा ।
११. जुए का दाँव जिसे नककी भी कहते हैं । मुहा॰—छक्का पंजा = दाँव पेंच । चालबाजी । उ॰ —नीकी चाल काहू की सिखाई जो न मानै औन जानै भली भाँति चलिबे को व्यवहार है । छक्का पंजा बंद कामादिक कै ना चूकै सौन जीवन के रंग बदरंग को प्रचार है ।—चरण चंद्रिका (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पंजा" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें