🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:21:35 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पच्चर
paccara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पच्चर संज्ञा स्त्रीं [सं॰ पचित या हिं॰ पच्ची] काठ का पैबंद । लकड़ी या बाँस की वह कट्टी या गुल्ली जिसे चारपाई, चौखट आदि लकड़ी की बनी चीजों में साल या जोड़ को कसने के लिये उसमें छूटे हुए दरार या रंध्र में ठोंकते हैं । विशेष—छेद या खाली जगह भरने के लिये इसके एक सिरे को दूसरे से कुछ पतला कर लेते हैं । परंतु जब इससे दो लकड़ियों को जोड़ने का काम लेना होता है तब इसे उतार चढ़ाव नहीं बनाते; एक फट्टी या गुल्ली बना लेते हैं ।
२. लकड़ी की बड़ी मेख या खूँटा (लश॰) । क्रि॰ प्र॰—ठोंकना ।—देना ।—करना । मुहा॰—पच्चर अड़ाना = बाधक होना । बाधा खड़ी करना । रुकावट डालना । अड़ंगा डालना । जैसे,—तुम नाहक इस काम में कयों पच्चर अड़ाते हो । पच्चर ठोंकना = किसी को कष्ट पहुँचाने या पीड़ित करने के लिये कोई उपाय करना । ऐसा काम करना जिससे किसी को बहुत कष्ट पहुँचे या वह खूब तंग और परेशान हो । खूँटा ठोंकना । जैसे,—धबड़ाते क्यों हो, ऐसी पच्चर ठोकूँगा कि सारी आई बाई पच जायगी । पच्चर मारना = होते हुए काम को रोकना । बनती हुई बात को बिगाड़ देना । भाँजी मारना । जैसे,—अगर तुम पच्चर न डालते तो यह संबंध अवश्य बैठ जाता ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पच्चर" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें