🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:25:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पटरा
paṭarā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पटरा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पट्ट + हिं रा (प्रत्य॰) अथवा सं॰ पटल] [स्त्री॰ अल्पा॰ पटरी]
१. काठ का लंबा चौकोर और चौरस चीरा हुआ हुआ टुकडा़ जो लंबाई चौड़ाई के हिसाब से बहुत कम मोटा हो । तख्ता । पल्ला । विशेष—काठ के ऐसे भारी टुकडे़ को जिसके चारो पहल बराबर या करीब बराबर हों अथवा जिसका घेरा गोल हो 'कुंदा' कहेंगे । कम चौडे़ पर मोटे लंबे टुकडे़ को 'बल्ला' या बल्ली कहेंगे । बहुत ही पतली बल्ली को छड़ कहेंगे । मुहा॰—पटरा कर देना = (१) किसी खडी़ चीज को गिराकर पटरी की तरह जमीन के बराबर कर देना । (२) मनुष्य, वृक्ष आदि को काटकर गिरा देना । मार काट कर फैला । देना या बिछा देना । जैसे,—शाम तक उसने सारे का सारा जंगल काट कर पटरा कर दिया । (३) चौपट कर देना । तबाह कर देना । सर्वनाश कर देना । जैसे,—इस वर्ष के अकाल ने तो पटरा कर दिया । पटरा होना = मरकर गिर जाना । मर जाना । नष्ट हो जाना । स्वाहा हो जाना । जैसे,—इस साल हैजे से हजारों पटरा हो गए ।
२. धोबी का पाट ।
३. हेंगा । पाटा । मुहा॰—पटरा फेरना = किसी के घर को गिराकर जुते हुए खेत की तरह चौरस कर देना । ध्वंस कर देना । तबाह कर देना । पटरा हो जाना = मर कटकर नष्ट हो जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पटरा" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें