🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 07:09:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पठानीलोध
paṭhānīlodha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पठानीलोध संज्ञा पुं॰ [सं॰ पट्ठिकालोध्र] एक जंगली वृक्ष जिसकी लकड़ी और फूल औषध के और पत्तियाँ और छाल रंग बनाने के काम में आती हैं । विशेष—यह उगाया या रोपा नहीं जाता, केवल जंगली रूप में पाया जाता है । इसकी छाल को उबालने से एक प्रकार का पीला रंग निकलता है जो कपड़ा रँगने के काम में लाया जाता है । बिजनौर, कुमाऊँ और गढ़बाल के जंगलों में इसके वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं । चमड़े पर रंग पक्का करने और अबीर बनाने में भी इसकी छाल का उपयोग किया जाता है । लोध के दो भेद होते हैं । एक को 'पठानी लोध' और दुसरे को केवल 'लोध' कहते है । औषध के काम में 'पठानी लोध' ही अधिक आता है । दोनों लोधों को वैद्यक में कसैला, शीतल, वातकफनाशक, नेत्रहितकारी, रुधिर और विष के विकारों का नाशक कहा है । लोध का फूल कसैला, मधुर, शीतल, कड़ुवा, ग्राहक और कफ- पित्तनाशक माना गया हैं । पर्या॰—पट्टिकालोध्र । क्रमुक । स्थूलवल्कल । जीर्णपत्र । बृहत्पत्र । पट्टी । लाद्राप्रसादन । पट्टीकाख्य । पट्टीलोध्र । पट्टिका । पट्टिलोध्रक । वल्कलोध्र ।, बृहद्दल । जीर्णबुध्न । बृहदुल्क । शीर्णपत्र । आद्राप्रसाद । वल्क ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬