🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:39:51 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पतंजलि
pataṃjali
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पतंजलि संज्ञा पुं॰ [सं॰ पतञ्जालि]
१. एक प्रसिद्ध ऋषि जिन्होंने योग सूत्र की रचना की ।
२. एक प्रसिद्ध मुनि जिन्होंने पणिनीय सूत्रों और कात्यायन कुत उनके वार्तिक पर 'महाभाष्य' नामक बृहद् भाष्य का निर्माण किया था । एक किंवदंती के अनुसार चरक संहिता के रचयिता और संगृहीता के रूप में पतंजलि का नाम लिया जाता है, पर यह मत ऐतिहासिकों को मान्य नहीं हैं । विशेष—इनकी माता का नाम गोणिका और जन्मस्थान गोनर्द्द था । डा॰ सर रामकृष्ण भांडारकर के मत से आधुनिक गोंडा ही प्राचीन गोनर्द्द है । गोणिकापुत्र, गोनर्द्दीय आदि इनके नाम मिलते हैं । ऐसा प्रसिद्ध है कि ये कुछ समय तक काशी में भी रहे थे । जिस स्थान पर इनका रहना माना जाता है उसे आजकल नागकुआँ कहते हैं । नागपंचमी के दिन वहाँ मेला होता है और बहुत से संस्कृत के पंडित और छात्र वहाँ एकत्र होकर व्याकरण पर शास्त्रार्थ करते हैं । ये अनंत भगवान् अथवा शेषनाग के अवतार माने जाते हैं । अन्य सभी सूत्रग्रंथों की व्याखाएँ भाष्य कहीं गई है, केवल पतंजलिकृत भाष्य को महाभाष्य की संज्ञा और प्रतिष्ठा मिली । बहुत से लोग दर्शनकार पतंजलि और भाष्यकार पतंजलि को एक ही व्यक्ति मानते हैं । परंतु यह मत विवादास्पद और अनिर्णीत हैं । योग सूत्रकार पतंजलि भाष्यकार पतंजलि से बहुत पूर्व के माने गए हैं । महाभाष्य के रचनाकाल से सैकड़ों वर्ष पहले कात्यायन ने पणिनीय सूत्रों पर अपना वार्तिक बनाया था । कहते हैं कि उसमें योगसूत्रकार पतंजलि का उल्लेख हैं । कात्यायन के वार्तिक पर पतंजलि का भाष्य है । इस आधार पर कहा जाता है कि योग सूत्रकार पतंजलि महाभाष्यकार पतंजलि से पहले के हैं । उनका समय भी निश्चित हो चुका है । वे शुगवंश के संस्थापक पुष्यमित्र के समय में वर्तमान थे । मौर्य राजा को मारकर जव पुष्यमित्र राजा हुआ तब उसने पाटलिपुत्र में अश्वमेध यज्ञ किया । इस यज्ञ में पतंजलि जी ने भी भाग लिया था ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पतञ्जलि m. (fr. पत + अञ्ज्˚?; cf. Pāṇ. vi, 1, 94, Vārtt. 4, Pat. g. शकन्ध्व्-आदि) N. of a celebrated grammarian (author of the Mahābhāṣya)
of a philosopher (the propounder of the Yoga philosophy)
of a physician &c.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (582,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पतंजलिः N. of the celebrated author of the Mahābhāṣya, the great commentary on Pāṇini's Sūtras; also of a philosopher, the propounder of the Yoga philosophy.
पतंजलि The celebrated author of the Mahābhāṣya. He is said to have lived about 150 B. C.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0661-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पतञ्जलिः, पुं, (पतः पतन् वा अञ्जलिः नम- स्कार्य्यतया यस्मिन् । शकन्ध्वादित्वात् साधुः ।) मुनिविशेषः । स तु पातञ्जलदर्शनपाणिनिटीका- महाभाष्यादिग्रन्थकर्त्ता । तत्पर्य्यायः । गोनर्द्दीयः २ । इति हेमचन्द्रः ॥ चूर्णिकृत् ३ भाष्यकारः ४ । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ वररुचिः ५ । इति शब्दरत्नावली ॥ (केषाञ्चिन्मते योगसूत्रकारक- पतञ्जलेर्भाष्यकृत् पतञ्जलिर्भिन्न एव । अनयो- रभेदतान्तु निर्द्दिशन्ति पाश्चात्याः ॥ पातञ्जलयोग- शास्त्रन्तु पादचतुष्टयात्मकं तत्र प्रथमे पादे “अथ योगानुशासनम् ।” इति योगशास्त्रारम्भ- प्रतिज्ञां विधाय “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः ।” इत्यादिना योगलक्षणमुक्त्वा सप्रपञ्चसमाधि- निर्द्देशं कृतवान् भगवान् पतञ्जलिः ॥ द्बितीये तु “तपः स्वाध्यायेश्बरप्रणिधानानि क्रिया- योगः ।” इत्यादिना व्युत्थितचित्तस्य क्रियायोगं यमादीनि पञ्च वहिरङ्गाणि साधनानि च निर- दिशत् । तृतीये “देशबन्धश्चित्तस्य धारणा ।” इत्यादिना धारणाध्यानसमाधित्रयरूपमन्तरङ्गं संयमपदवाच्यं तत्र अवान्तरफलं विभूतिजातञ्च उपदिदेश । चतुर्थे पादे तु “जन्मौषधिमन्त्रतषः समाधिजाः सिद्धयः ।” इत्यादिना ससिद्धिपञ्चकं मुख्यं प्रयोजनं कैवल्यं प्रधानादीनि पञ्चविंशति- तत्त्वानि क्लेशकर्म्मविपाकाशयैरसंश्लेष्टं पुरुषं स्वेच्छया निर्म्माणकायमधिष्ठाय लौकिकादि- सम्प्रदायप्रवर्त्तकं संसारदहने दग्धानां जीवानां निस्तारकञ्च उपदिष्टवान् ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-021-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें