अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पत्तल संज्ञा स्त्री॰[सं॰ पत्र, हिं॰ पत्ता] १. पत्तों को सींकों से जोड़कर बनाया हुआ एक पात्र जिससे थाली का काम लिया जाता है । विशेष—पत्तल प्रायः बरगद, महुए या पलास आदि के पत्तों की बनाई जाती है । इसकी बनावट गोलाकार होती है । व्यास की लंबाई एक हाथ से कुछ कम या अधिक होती है । हिंदुओं के यहाँ बड़े भोजों में इसी पर भोजन परसा जाता है । अन्य अवसरों पर भी इसका थाली के स्थान पर उपयोग किया जाता है । जंगली मनुष्य तो सदा इसी में खाना खाते हैं । मुहा॰—एक पत्तल के खानेवाले = परस्पर घनिष्ठ सामाजि क संबंध रखनेवाले । परस्पर रोटी बेटी का व्यवहार करनेवाले । अत्यंत सवर्गीय या सजातीय । किसी की पत्तल में खाना = किसी के साथ खानपान आदि का संबंध करना या रखना । जैसे,—बला से वह बुरा है, पर किसी के पत्तल में खाने तो नहीं जाता । जिस पत्तल में खाना उसी में छेद करना = उपकारक का अपकार करना । जिससे लाभ उठाना उसी की हानि करना । कृतध्नता करना । जैसे,—दुष्टों का यह स्वभाव ही है कि जिस पत्तल में खाँय उसी में छेद करें । पत्तल पड़ना = भोजन के लिये पत्तल बिछना । भोज के समय लोगों के सामने पत्तलों का रखा जाना । पत्तल पर- सना = (१) भोजन के सहित पत्तल सामने रखना । (२) पत्तल में भोजन की वस्तुएँ रखना । पत्तल में खाना परसना । पत्तल लगाना = दे॰ 'पत्तल परसना' । २. पत्तल में परसी हुई भोजन सामग्री । जैसे,—(क) उसने ऐसी बात कही कि सबके सब पतल छोड़कर उठ गए । (ख) पंडित जी तो आए नहीं, उनके घर पत्तल भेज दो । मुहा॰ —पत्तल खोलना = वह कार्य कर डालना जिसके करने के पहले भोजन न करने की शपथ हो । बँधी पत्तल खोलना । पत्तल बाँधना = कोई पहेली कहकर उसके बूझने के पहले भोजन न करने की शपथ देना । उ॰—बाँधी पत्तल जो कोई खावे । मूरख पंचन माँह कहावे । (कहावत) । विशेष—कहीं कहीं विवाह में बरातियों के सामने पत्तल परस जाने के पीछे कन्या पक्ष की कोई स्त्री एक पहेली कहती या प्रश्न करती है और जबतक बरातियों में से कोई एक उसको बूझ न ले अथवा उसका उत्तर न दे दे तबतक उनको भोजन न करने की कसम देती है । इसी को पत्तल बाँधना कहते हैं । यौ॰—जूठी पत्तल = उच्छिष्ट । जूठा । ३. एक आदमी के खाने भर भोजन सामग्री जी किसी को दी जाय या कहीं भेजी जाय । पत्तल भर दाल, चावल या पूरी, लड्डू आदि । परोसा । जैसे,—अमुक मंदिर से उसे प्रतिदिन चार पत्तलें मिलती हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।