परन
१ संज्ञा पुं॰ [?] मृदंग आदि बाजों को बजाते समय मुख्य बोलों के बीच बीच से बजाए जानेवाले बोलों के खंड ।
उ॰—आनंदघन रस रंग घमंड सों ललिता । मृदंग बजावति, परन भरनि सी परति आवै गौहन ।—घनानंद, पृ॰ ३४५ ।
परन
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रतिज्ञा, प्रा॰ पडिण्णा, अथवा सं॰ प्रण या पण ( = वाजी, शर्त)] प्रतिज्ञा । टेक । प्रण । वायदा । द्दढ़ संकल्प ।
उ॰—जब रहली जननी के ओदर, परन, सम्हारल हो ।—घरम॰, पृ॰ ३५ ।
क्रि॰ प्र॰—करना ।—बाँधना ।—होना ।
परन
३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पड़ना, पड़न] पड़ी हुई । बान । आदत ।
उ॰—राखों हटकि उतै को धावै उनकी वैसिय परन परी री ।—सूर (शब्द॰) ।
परन पु
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पर्ण] दे॰
पर्ण ।
उ॰—(क) पुनि परिहरे सुखानेउ परना ।—मानस, १ ।७४ । (ख) सो उपजे हैं आय ये परन कुटी के द्बार ।—शकुंतला, पृ॰ ७९ । यौ॰—परनकुटी । परनगृह = दे॰
परनकुटी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।