🕉️ 28 November 2026, Saturday · 08:42:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

परिवेत्ता
parivettā
🟠 शब्दसागर🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
बड़े भाई के अविवाहित रहते विवाह करने वाला छोटा भाई (2.7.60)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
परिवेत्ता संज्ञा पुं॰ [सं॰ परिवेतृ] वह व्यक्ति जो बड़े भाई से पहले अपना विवाह कर ले या अग्निहोत्र ले ले । विशेष—बड़े भाई के अविवाहीत रहते छोटे का विवाह होना धर्मशास्त्रों से निषिद्ब और निंदित है परंतु नीचे लिखी हुई अवस्थाएँ अपवाद हैं । इनमें बड़े भाई से पहले विवाह करनेवाले छोटे भाई को दोष नहीं लगता । बड़ा भाई देशांतर या परदेश में हो (शस्त्रों ने देशांतर उस देश को माना है जहाँ कोई और भाषा बोली जाती हो, जहाँ जाने के लिये नदी या पहाड़ लाँधना पड़े, जहाँ का संवाद दस दिन के पहले न सुन सकें अथवा जो साठ, चालीस या तीस योजन दूर हो); नपुंसक हो; एक ही अंडकोष रखता हो; वेश्या- सक्त हो; (शास्त्रपरिभाषा के अनुसार) शूद्रतुल्य या पतित हो; अति रोगी हो; जड़, गूँगा, अंधा, बहरा, कुबड़ा, बौना या कोढ़ी हो; अति वृद्ध हो गया हो; उसने ऐसी स्त्री से संबंध कर लिया हो जो शास्त्रनिषिद्ध हो; जो शास्त्र की विधियों को न मानता हो; अपने पिता का औरस पूत्र न हो; चोर हो या विवाह करना ही न चाहता हो और छोटे भाई को विवाह करने की उसने अनुमति दे दी हो । बड़े भाई के देशांतरस्थ होने की दशा में तीन वर्ष, अथवा विशेष अवस्थाओं में कुछ अधिक वर्षां तक प्रतीक्षा करने की शास्त्रों की आज्ञा है, पर कोढ़ी, पतित, आदि होने की दशा में नहीं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
परिवेत्ता, [ऋ] पुं, (परित्यज्य ज्येष्ठं भ्रातरं विन्दति भार्य्यामग्न्यादिकं वा लभते इति । विद लाभे + “ण्वुल्तृचौ ।” ३ । १ । १३३ । इति तृच् ।) अनूढज्येष्ठे कृतविवाहकनिष्ठः । इत्युद्- वाहतत्त्वम् ॥ (यथा, मनुः । ३ । १७१ । “दाराग्निहोत्रसंयोगं कुरुते योऽग्रजे स्थिते । परिवेत्ता स विज्ञेयः परिवृत्तिस्तु पूर्व्वजः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-064-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "परिवेत्ता" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬